{"_id":"5eee5ed88ebc3e43046b3a9c","slug":"a-young-girl-and-a-preginent-ladiy-found-corona-poisitve-peoples-woorred-about-that-sardana-news-mrt487396080","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती, गर्भवती महिला सहित तीन कोरोना संक्रमित मिले, लोगों में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती, गर्भवती महिला सहित तीन कोरोना संक्रमित मिले, लोगों में दहशत
विज्ञापन
मवाना/जानीखुर्द/सरधना(मेरठ)। मवाना खुर्द में शनिवार को एक वृृद्धा कोरोना पॉजिटिव मिली। वहीं सरधना के रार्धना गांव में युवती और जानीखुर्द के कस्बा सिवालखास में एक गर्भवती महिला को भी संक्रमण की पुष्टि हुई। लगातार कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने से लोगों में दहशत बनी हुई है।
सरधना में कोरोना संक्रमण की चेन लगातार बढ़ती जा रही है। शनिवार को रार्धना में एक युवती कोरोना संक्रमित मिली। युवती का भाई पहले सही कोरोना पॉजिटिव है और उसका इलाज चल रहा है। सीएचसी प्रभारी डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि बुुधवार को 21 और शुक्रवार को 42 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। शनिवार को 58 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई, जबकि एक युवती पॉजिटिव मिली। युवती को कंकरखेडा बाईपास स्थित कोविड हास्पिटल श्रीराम में भर्ती कराया गया। वहीं चार लोगों की रिपोर्ट पेंडिंग है। इसमें सरधना व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष पंकज जैन का रविवार को दोबारा से सैंपल भेज जाएगा। रार्धना में पॉजीटिव का दूसरा केस निकले पर ग्रामीणों में दहशत है। उधर, जानीखुर्द के कस्बा सिवाल खास में एक महिला आठ माह की गर्भवती है। दो दिन पूर्व प्रसव से पहले महिला ने अपना कोरोना टेस्ट कराया था। शनिवार को महिला की टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जानी कोविड अधिकारी विकास के अनुुसार महिला का रविवार को उपचार शुरू कराया जाएगा। वहीं महिला को संक्रमण कहां से हुआ इसकी भी जांच की जाएगी।
एक सप्ताह में मिले पांच पॉजिटिव
मवाना। मवाना क्षेत्र में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है। एक सप्ताह में 5 लोग कोरोना पॉजिटिव मिलने से लोगों में दहशत है। शनिवार को मवाना खुर्द की एक महिला कोरोना पॉजिटिव मिली। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. सतीश भास्कर ने बताया कि मवाना खुर्द निवासी वृद्धा को तीन चार दिन पहले तबीयत खराब होने पर परिजनों ने मेरठ मेडिकल में भर्ती कराया था। जांच में महिला कोरोना पॉजिटिव मिली। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने परिजनों को होम क्वारंटीन कर दिया।