{"_id":"6a3ea1482466d18a100eaeda","slug":"a-written-examination-was-conducted-upon-the-completion-of-the-gurmukhi-classes-meerut-news-c-14-1-mrt1002-1228944-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: गुरुमुखी कक्षाएं पूरी होने पर कराई लिखित परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: गुरुमुखी कक्षाएं पूरी होने पर कराई लिखित परीक्षा
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। श्री गुरु ग्रंथ साहिब प्रचार सोसाइटी की ओर से थापनगर गुरुद्वारा साहिब में ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान 40 दिवसीय पंजाबी ( गुरुमुखी ) कक्षाएं संपन्न हुई। केंद्रीय सिख संस्था गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा थापर नगर में बृहस्पतिवार को कक्षाओं में भाग लेने वाले बच्चों की लिखित परीक्षा कराई गई।
परीक्षा में सिख इतिहास, गुरु मर्यादा, गुरु परंपरा एवं धार्मिक ज्ञान से संबंधित प्रश्न पूछे गए। सोसायटी के प्रमुख प्रबंधक सेवादार सरदार रणजीत सिंह जस्सल ने कहा कि सिख इतिहास गौरवमयी और प्रेरणादायी है। बच्चों को गुरु परंपरा और मर्यादा की जानकारी देना समय की आवश्यकता है।
पंजाबी शिक्षक सरदार बख्शदीप सिंह ने बच्चों को गुरुमुखी लिपि का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि पंजाबी भाषा की लिपि गुरुमुखी के प्रणेता गुरु अंगद देव हैं। उन्होंने बताया कि परीक्षा में भाग लेने वाले सभी बच्चों को पुरस्कार दिए जाएंगे। कार्यक्रम में बीबी सुरजीत कौर ने भी सहयोग दिया। इस दौरान बताया गया कि सोसाइटी की ओर से 27 और 28 जून को गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा थापर नगर में दो दिवसीय गुरमत ज्ञान शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में सिख मिशन हापुड़ से प्रचारक एवं शिक्षक बच्चों को गुरमत संबंधी ज्ञान प्रदान करेंगे।