{"_id":"68702492f28044b4630e789d","slug":"a-worker-was-bitten-by-a-snake-in-a-mango-orchard-admitted-to-hospital-mawana-news-c-40-1-smrt1041-109390-2025-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"आम के बाग में मजदूर को सांप ने डसा, अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आम के बाग में मजदूर को सांप ने डसा, अस्पताल में भर्ती
विज्ञापन
परीक्षितगढ़ (मेरठ)। गांव पूठी के समीप स्थित एक आम के बाग में एक मजदूर को जहरीले सर्प ने डस लिया। हालत गंभीर होने पर उसका साथी उपचार के लिए सीएचसी पर लेकर पहुंचा, चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल को रेफर कर दिया।
गांव पूठी नहर पटरी के समीप एक आम के बाग में थाना गढ़मुक्तेश्वर के गांव भोपाई निवासी संतरपाल (46) पुत्र दयाचंद रखवाली करता था। बृहस्पतिवार सुबह संतरपाल पेड़ों के नीचे पड़े आम एकत्रित कर रहा था। इसी दौरान एक जहरीले सांप ने उसके बाएं पैर में डस लिया। मजदूर ने सर्प द्वारा डसे जाने पर शोर मचा दिया। आवाज सुनकर बाग में काम कर रहे अन्य मजदूर उस तरफ दौड़े। उसका साथी देवी सिंह संतरपाल को गंभीर हालत में लेकर सीएचसी पर पहुंचा, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
सीएचसी प्रभारी डॉ. अमर सिंह का कहना है कि बारिश का मौसम आते ही जहरीले सर्प, बिच्छू और कीड़े मकोड़ों के काटने का खतरा बढ़ जाता है। किसी व्यक्ति को कोई भी जहरीला कीड़ा काटने तो उसके निकटतम स्वास्थ्य केंद्र पर जाएं।