फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A woman to killed Jija, dead body thrown in the canal

साली ने देवर के साथ मिलकर किया जीजा का कत्ल, नहर में फेंकी लाश

Thu, 28 Dec 2017 11:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Thu, 28 Dec 2017 11:33 AM IST
विज्ञापन
A woman to killed Jija, dead body thrown in the canal
थाने में बैठे पीड़ित परिजन और रिटायर्ड फौजी का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

अपहृत रिटायर्ड फौजी सुभाष चौधरी की हत्या उसके ही रिश्तेदारों ने कर दी। कंकरखेड़ा पुलिस ने रिटायर्ड फौजी की साली को चार दिन पहले गुपचुप तरीके से गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पुलिस के मुताबिक आरोपी महिला ने बताया कि उसने अपने देवर के साथ मिलकर सुभाष की हत्या कर दी और शव नहर में फेंक दिया। पुलिस अभी शव नहीं ढूंढ सकी है।

विज्ञापन


रोहटा रोड स्थित नंद विहार निवासी रिटायर्ड फौजी सुभाष चौधरी (61) पुत्र महेंद्र चौधरी सात दिसंबर को ऑल्टो कार से मुजफ्फरनगर अपनी साली सुनीता पत्नी भंवर सिंह के घर जाने की बात कहकर गए थे। लेकिन वापस नहीं लौटे। सुभाष की पत्नी ने कंकरखेड़ा में अपहरण का केस दर्ज कराया था। पुलिस ने बताया कि सुभाष की कार लावारिस हालत में कंकरखेड़ा हाईवे स्थित नंगलाताशी गांव के सामने कोल्ड स्टोरेज में खड़ी मिली थी। इंस्पेक्टर कंकरखेड़ा दीपक शर्मा के मुताबिक सर्विलांस के जरिए सुभाष की साली सुनीता को चार दिन पूर्व मुजफ्फरनगर से हिरासत में लिया था। पूछताछ में सुनीता ने बताया कि सात दिसंबर को सुभाष उनके घर पर आए थे। उस समय वह घर अकेली थी। पुलिस के अनुसार आरोपी सुनीता ने आरोप लगाया है कि सुभाष ने उसके साथ छेड़छाड़ कर दी थी। जिसके बाद उसने मूसली से वार कर सुभाष की हत्या कर दी थी। 
विज्ञापन


शव बरामद करना चुनौती 
इंस्पेक्टर के अनुसार आरोपी सुनीता की निशानदेही पर शव की मंगलवार को भी काफी तलाश की गई। लेकिन शव बरामद नहीं हुआ। शव की तलाश करना पुलिस के लिए चुनौती अभी चुनौती बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें : भतीजे को बुआ से हुआ Love, प्रेग्नेंट हुई तो ज़हर देकर मार डाला

घटना छुपाने में माहिर पुलिस

A woman to killed Jija, dead body thrown in the canal
हत्या का खुलासा

रिटायर्ड फौजी की हत्या कर दी गई और एक आरोपी महिला पुलिस ने जेल भी भेज दी, जिसकी जानकारी पुलिस अफसरों को भी नहीं है। बताया जा रहा है कि चार दिन पहले महिला को जेल भेजकर पुलिस अब कोई कार्रवाई करने को तैयार नहीं है। मंगलवार को सुभाष के पिता महेंद्र चौधरी कंकरखेड़ा थाने पहुंचे। बेटे का शव बरामद करने की मांग की। पुलिस की कार्यशैली पर सवाल भी उठाए। इससे पहले भी कंकरखेड़ा पुलिस पीयूष चौधरी की हत्या में मामले में किरकिरी करा चुकी है। पुलिस पीयूष का 14 दिनों बाद शव बरामद कर पाई थी। 
देवर को बुलाकर शव ठिकाने लगाया
इंस्पेक्टर के अनुसार आरोपी सुनीता का कहना है कि हत्या के बाद उसने देवर सूरज को बुलाया। देवर-भाभी ने सुभाष के शव को उसकी ही ऑल्टो कार से उसी रात खतौली गंगनहर में फेंक आए थे। उन पर किसी को शक न हो, इस उद्देश्य से ऑल्टो कार कंकरखेड़ा छोड़कर भाग आए थे। इंस्पेक्टर का कहना है कि रिटायर्ड फौजी के परिजनों की तहरीर पर सुनीता व सूरज के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज है। शव बरामद होने पर केस हत्या में तरमीम कर दिया जाएगा। सुनीता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। सूरज की तलाश में दबिश दी जा रही है। उसे जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed