{"_id":"6321f835d080636f610ac5b8","slug":"a-woman-gave-her-three-daughters-intoxicants-in-a-cold-drink-in-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां के कारनामे से अफसर हैरान: तीन बेटियों को कोल्ड ड्रिंक में पिलाया नशीला पदार्थ, पूछताछ में उगला सच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां के कारनामे से अफसर हैरान: तीन बेटियों को कोल्ड ड्रिंक में पिलाया नशीला पदार्थ, पूछताछ में उगला सच
Wed, 14 Sep 2022 09:20 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 14 Sep 2022 09:20 PM IST
सार
एक महिला ने अपनी तीन बेटियों के साथ ऐसा कारनामा कर डाला, जिससे पुलिस अधिकारी भी हैरान रह गए। महिला ने पुलिस की पूछताछ में पूरा सच उगल दिया है।
विज्ञापन
मां ने तीन बेटियों को पिलाया नशीला पदार्थ।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक महिला ने अपनी ही तीन बेटियों के साथ ऐसा कारनामा कर डाला, जिससे पुलिस अधिकारी भी हैरान रह गए। बताया गया कि लिसाड़ीगेट के शौकीन गार्डन में बुधवार शाम को एक महिला ने अपनी तीन बेटियों को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। जिससे तीनों बेटियों की हालत बिगड़ी गई।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। महिला ने अपनी छोटी बहन व मायके वालों पर बेटियों को जहर देने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। वहीं पुलिस ने महिला से सख्ती से पूछताछ की तो उसने सच्चाई उगल दी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: UP: डॉक्टर बना हैवान, बच्ची को बनाया शिकार, कहीं महिला की इज्जत तार-तार, खौफनाक हैं ये छह वारदातें
विज्ञापन
मां कबूल की सच्चाई
महिला ने पुलिस की पूछताछ में अपनी तीनों बेटियों को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ देने की बात कबूल की है। इस मामले में सीओ कोतवाली अरविंद कुमार चौरसिया कहना है कि तीनों बच्चियों की हालत में सुधार है। उन्होंने बताया कि महिला के पति के साली से अवैध संबंध है। जिसके के चलते महिला काफी परेशान चल रही थी।
यह भी पढ़ें: हैरान कर देगी ये वारदात: डॉक्टर की करतूत पर फूटा गुस्सा, मां बोली- बेटी को दिलाकर रहूंगी इंसाफ