फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हैरान कर देगी ये वारदात: डॉक्टर की करतूत पर फूटा गुस्सा, मां बोली- बेटी को दिलाकर रहूंगी इंसाफ

Wed, 14 Sep 2022 06:33 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 14 Sep 2022 06:33 PM IST
विज्ञापन
Meerut Crime: Mother said that I will give justice to daughter in case of rape by doctor
डॉक्टर का फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala

मेरठ में एक डॉक्टर के क्लीनिक में बेटी के साथ हुई दरिंदगी पर मां का गुस्सा फूट पड़ा। मां ने कहा कि उनकी बेटी बुखार से तप रही थी और चिकित्सक ने उसके साथ ऐसा कृत्य किया। वह हर हाल में बेटी को इंसाफ दिलवाएंगी। इसके लिए पुलिस अफसरों से लेकर मुख्यमंत्री के पास तक जाएंगी। 



वहीं, गंगानगर पुलिस ने मंगलवार को पीड़ित बच्ची और उसकी मां के बयान दर्ज किए। पीड़ित पक्ष के लोग दिन में कई बार डॉक्टर के क्लीनिक पर गए थे, जहां पर दिनभर ताला लगा रहा।

Meerut Crime: Mother said that I will give justice to daughter in case of rape by doctor
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

बच्ची के साथ करतूत का पता चलने पर मां क्लीनिक पहुंची। यहां चिकित्सक ने आरोप गलत बताए तो वह भड़क उठीं। क्लीनिक में आए मरीज और तीमारदारों की भीड़ लग गई। इससे पहले हंगामा बढ़ता डॉक्टर वहां से चले गए। महिला ने पुलिस से कहा कि अगर बेटी को इंसाफ नहीं मिला तो वह अधिकारियों से मिलेंगी। जरूरत पड़ी तो मुख्यमंत्री से भी लखनऊ मिलने जाएंगी।

Meerut Crime: Mother said that I will give justice to daughter in case of rape by doctor
एसएसपी मेरठ। - फोटो : amar ujala

क्लीनिक की डीबीआर ली, जांच शुरू 
एसएसपी रोहित सिंह सजवाण का कहना है कि क्लीनिक में लगे सीसीटीवी कैमरे की डीबीआर गंगानगर पुलिस ने ले ली है। बच्ची से डॉक्टर ने छेड़छाड़ की है या दुष्कर्म किया है। इसकी जांच शुरू कर दी है। मां-बेटी के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। पुलिस क्लीनिक में मौजूद मरीजों और कर्मचारियों से भी जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut Crime: Mother said that I will give justice to daughter in case of rape by doctor
फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala

बच्ची के साथ हरकत तो की है 
क्लीनिक पर सोमवार रात जांच करने पहुंची पुलिस ने दावा कि बच्ची से डॉक्टर ने हरकत तो की है। बच्ची का मेडिकल पुलिस ने कराया है।

विज्ञापन
Meerut Crime: Mother said that I will give justice to daughter in case of rape by doctor
सांकेतिक तस्वीर

पुलिस का दावा है कि अभी बच्ची और उसकी मां के बयानों में विरोधाभास भी है, लेकिन सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। पुलिस ने डॉक्टर से फोन पर भी संपर्क किया, लेकिन उनका मोबाइल बंद आता रहा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed