फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A woman died under suspicious circumstances in a village in Mawana of Meerut

Meerut: इस हालत में मिली विवाहिता की लाश, पीड़ित परिजन बोले- बेटी को दहेज के लिए मार डाला, जांच में जुटी पुलिस

Sat, 25 May 2024 07:30 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 25 May 2024 07:30 PM IST
सार

Meerut News : मेरठ के एक गांव में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला का शव इस हालत में मिला। उधर, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
A woman died under suspicious circumstances in a village in Mawana of Meerut
मेरठ में एक विवाहिता की मौत। - फोटो : istock

विस्तार

मेरठ में मवाना क्षेत्र के गांव भैंसा में विवाहिता का शव घर की छत में लगे पंखे में लटका मिला। परिजनों ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन

भैंसा गांव निवासी रूबी उर्फ झुमकी (28) पत्नी आदेश उर्फ मोंटी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में शुक्रवार की देर रात घर में लगे पंखे से लटका मिला। इसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। मामले की सूचना मृतका के परिजनों और थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

विज्ञापन

वहीं, मृतक महिला के परिजनों ने हंगामा करते हुए दहेज हत्या का आरोप लगाया। इस मामले में थाना सरधना के गांव छुर निवासी मृतक महिला के भाई कपिल पुत्र हरबीर सिंह ने थाने में दी तहरीर में बताया कि उसकी बहन रूबी उर्फ झुमकी की शादी 2015 में आदेश उर्फ मोंटी पुत्र सुक्रम पाल सिंह निवासी गांव भैंसा उर्फ भीष्म नगर के साथ हुई थी। उन्होंने बहन की शादी में करीब 10 लाख रुपये खर्च किए थे। लेकिन रूबी के ससुराल वाले दहेज से खुश नहीं थे और दहेज की मांग करते हुए परेशान करते थे। दहेज में बाइक व रुपयों की मांग करते थे।

कपिल का आरोप है कि शुक्रवार की रात उसकी बहन रूबी की ससुराल पक्ष के लोगों ने दहेज के लिए हत्या कर दी। रूबी का चार साल का एक बेटा रूद्रा है। मृतका के परिजनों ने बताया कि रूबी का पति बच्चे को अपने साथ लेकर फरार हो गया है।

यह भी पढ़ें: मानवता शर्मसार: CHC में तड़पती रही दुष्कर्म पीड़िता, नहीं पसीजा अफसरों का दिल, खुले में मृत बच्चे को दिया जन्म

विज्ञापन

इस मामले में कपिल ने रूबी के पति, देवर और सास के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। हालांकि, अभी तक यह मामला दर्ज नहीं हो सका है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

यह भी पढ़ें: सजा-ए-मौत: कातिल हाथ उठाकर बोला- हां की थी हत्या, चेहरे पर न था खौफ, पहने थे ब्रांडेड कपड़े और जूते, तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed