फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   a Woman committed suicide police not take action against two men who molested her in Muzaffarnagar

उन्नाव जैसा एक और मामला, महिला ने सुसाइड नोट में लिखा कुछ ऐसा, पढ़कर पैरों तले खिसक गई जमीन

Sun, 15 Apr 2018 05:39 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Sun, 15 Apr 2018 05:39 PM IST
विज्ञापन
a Woman committed suicide police not take action against two men who molested her in Muzaffarnagar
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : ani

यूपी के उन्नाव की तरह एक और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस की साफ लापरवाही देखने को मिली है। इंसाफ नहीं मिलने पर एक महिला ने खतरनाक कदम उठा लिया। महिला का सुसाइड नोट पढ़कर हर कोई हैरान रह गया।

विज्ञापन


घटना उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले की है। बुढ़ाना इलाके के रायपुर अटेरना गांव में एक महिला (40) के साथ गुरुवार को उसके जेठ के बेटे ने अपने एक साथी के साथ मिलकर दुष्कर्म की कोशिश की। थाना फुगाना पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करने के बजाए, रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचे महिला का पति और बेटे को ही थाने की हवालात में बंद कर दिया। 
विज्ञापन


उन्हें छुड़ाने के लिए महिला गिड़गिड़ाती रही लेकिन पुलिस ने उसकी एक न सुनी। इससे आहत महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस मामले में पुलिस पर रिश्वत मांगने का भी आरोप लग रहा है। एसएसपी अनंत देव तिवारी ने आरोपी दरोगा सतेंद्र को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला की मौत के बाद थाना फुगाना पुलिस ने आनन-फानन में उसके पति और बेटे को थाने की हवालात से छोड़ दिया। महिला के भाई की तहरीर पर घटना के संबंध में दो अलग-अलग थानों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।

पढ़ें : नाबालिग के पेट में हुआ था दर्द, डॉक्टर से जांच कराई तो पैरों तले खिसक गई जमीन

a Woman committed suicide police not take action against two men who molested her in Muzaffarnagar
जांच करती हुई पुलिस - फोटो : अमर उजाला

थाना फुगाना पर महिला के साथ दुष्कर्म की कोशिश का मामला दर्ज किया गया तो थाना बुढ़ाना पर एक महिला सहित छह के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। महिला का पति और परिवार थाना बुढ़ाना के गांव रायपुर अटेरना का रहने वाला है और जौला गांव में एक भट्टे पर परिवार के साथ मजदूरी करता है।  

महिला गुरुवार को दिन में करीब चार बजे अपने छोटे बेटे के साथ भट्टे से गांव लौट रही थी, तभी उसके जेठ के बेटे प्रदीप और उसके साथी सुभाष ने गन्ने के खेत में खींचकर उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। शोर मचाने पर आरोपी फरार हो गए। 

महिला का पति और बड़ा बेटा घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने थाना फुगाना पर पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें ही हवालात में बंद कर दिया, महिला को भी धमकी दी। रात भर तनाव में रही महिला ने आत्महत्या कर ली। भट्टा मालिक हाजी जमशेद की सूचना पर सीओ हरिराम यादव, एसपी देहात अजय सहदेव, फुगाना और बुढ़ाना पुलिस मौके पर पहुंच गई।

पढ़ें : यूपी: 7 साल की बच्ची से सामूहिक बलात्कार, मासूम की हालत देख उड़े परिजनों के होश

रास्ते के विवाद ने भाइयों को दुश्मन बनाया

a Woman committed suicide police not take action against two men who molested her in Muzaffarnagar
पीड़ित

मृतक महिला के पति का अपने बडे़ भाई के साथ रास्ते का विवाद चला आ रहा है। परिवार के लोगों ने बताया कि मृतक महिला के पति ने एक प्लाट खरीदा था। प्लाट में जाने के लिए उसका भाई रास्ता नहीं दे रहा था। 

इसी बात को लेकर नवंबर 2017 में दोनों भाइयों का विवाद न्यायालय में चला गया था। उसी विवाद के कारण दोनों भाइयों के बीच दुश्मनी बढ़ती चली गई। दोनों भाइयों की दुश्मनी ने उसकी पत्नी को मरने पर मजबूर कर दिया।

इस मामले के बारे में थाना फुगाना में पहुंचे एसपी देहात अजय सहदेव ने बताया कि मृतक महिला के पति का उसके बडे़ भाई के साथ जमीन संबंधी विवाद चल रहा है। यह मामला न्यायालय में विचाराधीन है। इस विवाद में न्यायालय द्वारा महिला के पति और उसके बेटे के खिलाफ न्यायालय द्वारा वारंट जारी किया गया है। 


पढ़ें : CRPF के जवान ने नाबालिग को होटल ले जाकर किया बलात्कार, अश्लील वीडियो वायरल

a Woman committed suicide police not take action against two men who molested her in Muzaffarnagar
एसएसपी अनंत देव तिवारी

जिसके कारण उन्हें लॉकअप में बंद किया गया था। पुलिस ने यदि दोनों बाप-बेटे को वारंट के कारण लॉकअप में बंद किया था, तो 15 घंटे बाद दोनों को क्यों छोड़ दिया। वारंट में गिरफ्तार किया गया था तो पुलिस ने उनका चालान क्यों नहीं किया। यह सभी सवाल फुगाना पुलिस पर प्रश्न चिह्न लगाते हैं। 

उधर, पति और बेटे को छुड़वाने थाना फुगाना गई महिला के साथ फुगाना पुलिस ने दुर्व्यवहार करने के कारण वह तनाव में आ गई थी। जिसके महिला ने एक सुसाइड नोट लिखकर अपनी जेब में रख लिया था। जिसके बाद उसके आत्महत्या कर ली। 

एसपी देहात अजय सहदेव ने महिला की जेब से सुसाइड नोट का मिलना स्वीकार किया है। उसमें महिला ने अपने परिवार वालों पर प्रताड़ित करने का आरोप और उसके बच्चों को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। फुगाना पुलिस द्वारा किए गए व्यवहार की भी महिला ने चर्चा की है। वहीं एसपी देहात ने बताया कि सुसाइड नोट को कब्जे में लिया गया है। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed