यूपी: 7 साल की बच्ची से सामूहिक बलात्कार, मासूम की हालत देख उड़े परिजनों के होश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यहां तीन दरिंदों ने एक सात साल की बच्ची के साथ सामूहिक बलात्कार किया। वहीं बच्ची को रोती बिलखती देख परिजनों के होश उड़ गए। जानिए फिर क्या हुआ...
यह मामला यूपी के बिजनौर शहर का है। धामपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में तीन युवकों ने सात वर्षीय बच्ची के साथ गैंग रेप किया। पुलिस ने सूचना मिलने पर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया है।
एक गांव में जब सात वर्षीय बच्ची नौ अप्रैल की शाम को एक दुकान से सामान लेने के लिए जा रही थी। तब गांव के सलमान पुत्र शहबाज, खुर्शीद पुत्र नसीरूद्दीन, उवेश पुत्र लईक अहमद बदनियती से बच्ची को उठाकर ले गए। और तीनों आरोपियों ने रेप किया। जब बच्ची काफी देर तक घर पहुंची तो परिजनों ने उसकी तलाश की। तलाशी के दौरान जब बच्ची रोती बिलखती आ रही थी तो उसकी हालत को देख परिजनों के होश उड़ गए। ग्रामीणों ने रात में ही पुलिस को घटना की सूचना दी।
पढ़ें : यूपी: कमरे में घुसकर किशोरी से जबरन बलात्कार, विरोध करने पर बेरहमी से पीटा और फिर...
वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। बच्ची को स्वास्थ्य परीक्षण के लिए बिजनौर भेज दिया। पुलिस ने बच्ची के परिजनों की तहरीर पर संबंधित धाराओं में रिपोर्ट कायम कर कार्रवाई की है। गौरतलब है कि चार दिन पहले भी इस गांव में गैर समुदाय के व्यक्ति ने मनोरोगी किशोरी के साथ दुष्कर्म की वारदात की थी। कोतवाल मनोज कुमार का कहना है कि दुष्कर्म के तीनों आरोपियों को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर चालान कर दिया है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/