फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A villager who went to buy a fan was beaten up, five named

Meerut News: पंखा खरीदने गए ग्रामीण से मारपीट, पांच नामजद

Sat, 04 Jul 2026 09:14 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2026 09:14 PM IST
विज्ञापन
A villager who went to buy a fan was beaten up, five named
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। भावनपुर थाना क्षेत्र के गांव पचपेडा में पंखा खरीदने गए ग्रामीण और उसके दो बेटों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित अजय ने हसरत और उसके चार बेटों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।

जानकारी के अनुसार, पचपेडा निवासी अजय शुक्रवार रात करीब 11 बजे अधिक गर्मी के कारण पंखा खरीदने हसरत की दुकान पर पहुंचे थे। दुकान बंद होने पर उन्होंने बोर्ड पर लिखे नंबर पर फोन किया। फोन हसरत के बेटे आमिर ने उठाया और दुकान बंद होने की बात कहकर काट दिया। कुछ देर बाद अजय को दुकान पर बुलाया गया। अजय अपने दो बेटों के साथ दुकान पर पहुंचे। आरोप है कि वहां हसरत और उसके चार बेटों ने उनके साथ मारपीट की, जिससे अजय घायल हो गए।
विज्ञापन

घायल अजय को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां से उन्हें प्यारे लाल अस्पताल रेफर किया गया। अजय ने अगले दिन शनिवार को परिजनों के साथ थाने पहुंचकर हसरत और उसके चार बेटों के खिलाफ नामजद तहरीर दी। इस घटना को लेकर पीड़ित पक्ष के लोगों में आक्रोश है। सीओ सदर देहात सुधीर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।पुलिस मामले की जांच कर रही है और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed