फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A victim family has blame the police of not taking action in Saharanpur

युवक ने होने वाले पति को भेजा युवती का अश्लील वीडियो, कार्रवाई न होने पर पीड़ित परिवार में आक्रोश

Wed, 08 May 2019 08:46 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 08 May 2019 08:46 PM IST
विज्ञापन
A victim family has blame the police of not taking action in Saharanpur
फाइल फोटो

यूपी के सहारनपुर में नगर निवासी एक युवती के पिता ने दो युवकों पर शादी का झांसा देकर उसकी पुत्री का अश्लील वीडियो बनाने और उसे युवती के होने वाले पति को भेजने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एक माह बीत जाने के बावजूद कार्रवाई ना होने पर पीड़ित पक्ष में आक्रोश है। आरोप है कि आरोपी अब वीडियो इंटरनेट पर अपलोड करने की धमकी दे रहा है।

विज्ञापन


करीब एक माह पूर्व दर्ज कराई गई रिपोर्ट में पीड़ित ने कहा था कि उसकी पुत्री की शादी 25 मार्च को गाजियाबाद जनपद में होनी तय हुई थी आरोप है कि मोहल्ले के ही एक युवक ने एक वर्ष पूर्व उसकी पुत्री के नाबालिग होने का फायदा उठा कर उसको शादी का झूठा झांसा देकर एक अश्लील वीडियो और फोटो बना लिए थे। लड़की को बदनाम करने और शादी तोड़ने के लिए उसने अपने एक साथी के साथ मिलकर उसकी वीडियो और फोटो व्हाट्सएप के माध्यम से उसके होने वाले दामाद को भेज दी, जिससे उसकी शादी टूट गई। उसने अपनी इज्जत बचाने के लिए पुत्री की शादी मोहल्ले के ही एक युवक से कर दी। 
विज्ञापन


आरोप है कि आरोपी अब उसके दामाद एवं पुत्री को भी शादी तोड़ने की धमकी दे रहा है। शादी ना तोड़ने की सूरत में वीडियो इंटरनेट पर अपलोड करने की धमकी दे रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता का आरोप है कि एक माह होने के बाद भी पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी है और उसकी पुत्री मानसिक आघात झेल रही है। मामले के जांच अधिकारी उप निरीक्षक विपिन मौर्य का कहना है कि आरोपी सोमीन ने बुधवार को कोर्ट में आत्म समर्पण कर दिया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed