फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A two-day youth festival will begin on April 1st.

Meerut News: एक अप्रैल से शुरू होगा दो दिवसीय युवा महोत्सव

Wed, 25 Mar 2026 02:59 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 02:59 AM IST
विज्ञापन
A two-day youth festival will begin on April 1st.
मेरठ। डीएन कॉलेज में एक और दो अप्रैल को दो दिवसीय युवा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव का उद्देश्य छात्रों की प्रतिभा को मंच प्रदान करना और उनकी रचनात्मक क्षमता के विकास को प्रोत्साहित करना है।
विज्ञापन

महोत्सव में वाद-विवाद, बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट, रंगोली, कोलाॅज, मास्क मेकिंग, पोस्टर मेकिंग, खेल, गायन, कविता पाठ, फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी जैसी विभिन्न प्रतियोगिताएं होंगी। इसके अतिरिक्त, फूड स्टॉल्स और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी आकर्षण का केंद्र होंगी। छात्र अपनी रुचि के अनुसार किन्हीं दो प्रतियोगिताओं में भाग ले सकते हैं।
विज्ञापन

कॉलेज प्रशासन की ओर से ऑनलाइन पंजीकरण के लिए गूगल फॉर्म की सुविधा दी है। कॉलेज की प्राचार्य प्रो. बीएस यादव ने बताया कि यह महोत्सव छात्रों की प्रतिभा को निखारने और आत्मविश्वास बढ़ाने का मंच है। प्रेस प्रवक्ता डॉ. दीपक कुमार ने कहा कि एक अप्रैल को उद्घाटन समारोह में कॉलेज की वार्षिक पत्रिका देवोदय का विमोचन भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed