{"_id":"5e660a298ebc3eeb610fce0a","slug":"a-traffic-inspector-invoice-the-car-clever-in-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"नंबर प्लेट पर लिखा था 'राम', कटा चालान तो चालक बोला- चाहे कर लो कार्रवाई ये ऐसा ही रहेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नंबर प्लेट पर लिखा था 'राम', कटा चालान तो चालक बोला- चाहे कर लो कार्रवाई ये ऐसा ही रहेगा
Mon, 09 Mar 2020 02:56 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Mon, 09 Mar 2020 02:56 PM IST
सार
मेरठ में एक ट्रैफिक इंस्पेक्टर ने कार की नंबर प्लेट पर राम लिखा देख चालान काट दिया।
विज्ञापन
जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मेरठ में मेडिकल कॉलेज के सामने एक कार चालक ट्रैफिक पुलिस से भिड़ गया। कार की नंबर प्लेट पर नंबर की जगह राम लिखा हुआ था। ट्रैफिक इंस्पेक्टर ने नंबर प्लेट में सुधार की बात कही तो आरोपी ने कहा कि चाहे कार का चालान कर दो, पर नंबर प्लेट ऐसी ही रहेगी। जिसके बाद पुलिस ने नंबर प्लेट स्पष्ट न होने पर ई चालान कर दिया।
विज्ञापन
ट्रैफिक इंस्पेक्टर डीडी दीक्षित रविवार शाम गढ़ रोड पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। पुलिस ने एक कार को रोका। कार चालक से पुलिस ने कहा कि कार की नंबर प्लेट पर नंबर गलत तरह से लिखा हुआ है। पुलिस ने जांच की तो पता चला कि यह कार पीपला इदरीशपुर निवासी राजीव कुमार के नाम पर है। कार चालक ने कहा कि यह नंबर लेने के लिए 31 हजार रुपये अधिक खर्च हुए, तब जाकर यह नंबर मिला। पुलिस चाहे चालान करे या कार को बंद कर दे, कार को कोर्ट से छुड़ा लिया जाएगा, पर नंबर प्लेट ऐसे ही रहेगी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: चालान कटा तो जेई ने कटवा दी चौकी और थाने की बिजली, अफसरों में मचा हड़कंप, और फिर...
विज्ञापन
पीड़ित ने कहा कि मैं श्रीराम का भक्त हूं। पुलिस ने कहा नंबर प्लेट पर इस तरह से लिखना मोटर व्हीकल एक्ट का उल्लंघन है। जिसके बाद पुलिस ने कार की नंबर प्लेट का फोटो खींच लिया और 300 रुपये का ई-चालान कर दिया।
एसपी ट्रैफिक संजीव वाजपेयी ने कहा कि मोटर व्हीकल एक्ट के तहत नंबर प्लेट पर नंबर स्पष्ट न लिखा होने के कारण ई-चालान किया गया। नियमानुसार कार्रवाई की गई है। यदि नंबर प्लेट में सुधार नहीं किया गया तो दोगुनी राशि का चालान नियमानुसार किया जाएगा।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/