यूपी: एक हजार झुग्गी-झोपड़ियां जलकर राख, लाखों रुपए का नुकसान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश में मेरठ जनपद के लिसाड़ी गेट क्षेत्र में बृहस्पतिवार तड़के करीब चार बजे एक हजार झुग्गी-झोपड़ियों में भीषण आग लग गई। 20 बीघा जमीन पर फैली बस्ती की करीब एक हजार झुग्गियां जलकर राख हो गई। वहीं मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की गाड़ियां संकरी गलियों में ही फंसकर रह गई। इस बीच करीब आठ घंटे तक भयंकर आग धधकती रही। भीषण आग लगने से लाखों रुपए का नुकसान हो गया। हालांकि इससे पहले यहां कई बार झुग्गियों में आग लग चुकी है।
बता दें कि लिसाड़ीगेट क्षेत्र में जाकिर कॉलोनी में इंदू मलिक की करीब 20 बीघा जमीन पर पिछले 15 सालों से असम के परिवार स्लम बस्ती बनाकर रह रहे हैं। वह कूड़ा-कचरा बीनकर परिवार की गुजर-बसर करते हैं। यहां हजारों झुग्गी झोंपड़ियां हैं। बस्ती वालों ने अपनी सुविधा के लिए झुग्गी-झोंपड़ियों में ही चाय, किराना, कपड़े आदि की दुकानें खोल रखी हैं। तड़के साढ़े तीन बजे आग की शुरुआत अनार हुसैन की चाय की दुकान से शुरू हुई। इसके बाद तो एकाएक झोपड़ी में आग लगती चली गई।
पढ़ें : इस वजह से सड़क पर आए 300 परिवार, जलकर राख हुई झोपड़ियां, मची भगदड़
उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले भी यहां झुग्गी-झोपड़ियों में भीषण आग लग गई थी। उस दौरान करीब 100 से अधिक झुग्गी झोपड़ियां जलकर राख हो गई थी। कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया था।
लिसाड़ी गेट क्षेत्र के आशियाना कॉलोनी के पास मैदान में करीब दो हजार से ज्यादा झुग्गी झोपडी में सैकड़ों परिवार रहते हैं। शॉर्ट सर्किट के कारण एक झोपड़ी में आग लग गई थी। जिसके बाद एक के बाद एक सैकड़ों झोपड़ियों को आग ने चपेट में ले लिया। उस दौरान भी भयंकर आग लगने से लाखों रुपए का नुकसान हुआ था।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/