इस वजह से सड़क पर आए 300 परिवार, जलकर राख हुई झोपड़ियां, मची भगदड़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ में हापुड़ रोड पर रविवार रात शादी समारोह में छोड़ी गई आतिशबाजी की चिंगारी ने 300 से ज्यादा झुग्गी झोपड़ियों को चपेट में ले लिया। आग इतनी भीषण थी कि करीब 300 झुग्गियां जलकर राख हो गई। वहीं मेरठ-बुलंदशहर हाइवे पर यातायात थम गया। दमकल कर्मियों ने आधी रात को मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
पुलिस के अनुसार हापुड़ रोड पर खरखौदा थाना क्षेत्र में पश्चिम बंगाल, आसाम और लिसाड़ी गेट क्षेत्र के लोगों की करीब एक हजार झुग्गी झोपड़ियां हैं। इन झुग्गियों के पास ही मुगल गार्डन विवाह मंडप है। जहां रात को विवाह समारोह चल रहा था। झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले खालिद ने पुलिस को बताया कि मंडप के पास कुछ लोग आतिशबाजी छोड़ रहे थे। इस बीच चिंगारी झोपड़ी में प्लास्टिक की तिरपाल पर गिर गई। यहां फैली आग ने विकराल रूप लिया कि भगदड़ मच गई।
40 राउंड लगाए दमकल गाड़ियों ने
सूचना पर एसपी देहात राजेश कुमार और फायर अफसर मौके पर पहुंचे। आग को बुझाने के लिए दमकल की आठ गाड़ियां लगीं। पानी लाने के लिए फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने 40 से ज्यादा राउंड लगाए। एसपी देहात ने बताया कि अभी तक की जांच में आया कि आतिशबाजी की चिंगारी से आग लगी है।
पढ़ें : यूपी: झुग्गी झोपड़ियों में लगी भीषण आग, 100 से ज्यादा जलकर हुई राख
बच्चे लापता होने का शोर मचा
आग से घिरता देखकर महिलाएं, बच्चे और अन्य लोग भागकर जान बचाने लगे। कुछ लोगों ने शोर मचाया कि कई बच्चे लापता हैं, जो झुग्गियों में सोए हुए थे। एसपी का कहना है कि किसी के लापता होने की पुष्टि नहीं हुई है।
पूर्व सांसद के कोल्ड स्टोर में मिली मदद
भीषण आग के दौरान सैकड़ों लोगों ने पास में ही पूर्व सांसद शाहिद अखलाक के कोल्ड स्टोर में शरण ली। पूर्व सांसद भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने पीड़ित लोगों को अपने कोल्ड स्टोर में मदद दी। उनके भोजन व अन्य सामग्री की व्यवस्था कराई। पूर्व सांसद ने बताया कि पीड़ित राहत मिलने तक कोल्ड स्टोर में ही रखे जाएंगे।
कहीं साजिश तो नहीं
हापुड़ रोड पर 26 मार्च को भी सैकड़ों झुग्गियों में आग लगी थी। अभी इस अग्निकांड की जांच पूरी नहीं हुई कि यह दूसरी बड़ी घटना हो गई। ऐसे में कहीं साजिश के तहत तो आग नहीं लगाई गई।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/