{"_id":"6057a5698ebc3ec89a5c62db","slug":"a-teenager-hanged-on-the-noose-in-the-house-of-former-zilla-panchayat-member-in-pohalli-village-sardana-news-mrt531068128","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोहल्ली गांव में पूर्व जिला पंचायत सदस्य के मकान में फांसी के फंदे पर लटकी मिली किशोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोहल्ली गांव में पूर्व जिला पंचायत सदस्य के मकान में फांसी के फंदे पर लटकी मिली किशोरी
विज्ञापन

सरधना। पोहल्ली गांव में पूर्व जिला पंचायत सदस्य के बंद मकान में रविवार सुबह एक किशोरी का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। सूचना पर परिजन व पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पीड़ित पिता ने नाबालिग बेटी के अपहरण व हत्या का आरोप लगाते हुए गांव के तीन लोगों समेत चार के खिलाफ तहरीर दी है।
पुलिस ने बताया कि पोहल्ली गांव निवासी विनोद कुमार की 16 वर्षीय बेटी आरोही उर्फ बूची का शव रविवार सुबह गांव के ही पूर्व जिला पंचायत सदस्य के बंद मकान में प्रथम तल पर फांसी के फंदे पर लटका मिला। सूचना पर किशोरी के परिजन व पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों ने बताया कि किशोरी का शनिवार देर रात मकान से सोते समय अपहरण किया और उसकी हत्या कर शव फांसी लटकाया गया है। किशोरी के पिता ने गांव के ही तीन लोगों तथा उनके एक रिश्तेदार के खिलाफ अपहरण व हत्या की तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर पर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने इस मामले में पूछताछ के लिए दो लोगों को हिरासत में लिया है। समाचार लिखे जाने तक मुकदमा दर्ज नहीं हुआ था। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है। मामला प्रेम प्रसंग का भी सामने आ रहा है।
विज्ञापन
जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी
सीओ सरधना आरपी शाही का कहना है कि मृतक किशोरी के पिता की तहरीर पर मामले की जांच कराई जा रही हैं। जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।