फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A speeding car rammed into Chadhat, killing the groom's brother and cousin

मेरठ: चढ़त में तेज रफ्तार कार घुसी, दूल्हे के तहेरे और चचेरे भाई की मौत

Thu, 09 Feb 2023 02:43 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Feb 2023 02:43 AM IST
विज्ञापन
A speeding car rammed into Chadhat, killing the groom's brother and cousin
मेरठ/जानी। बागपत रोड पर बाफर गांव में विवाह मंडप के बाहर बुधवार की रात 10:30 बजे बरात की चढ़त में घुसी तेज रफ्तार कार ने बरातियों को कुचल दिया, जिसमें दूल्हे के तहरे भाई विकास (40) और चचेर भाई वरुण (18) की मौत हो गई जबकि 12 बराती घायल हो गए। कार चालक को बरातियों ने जमकर पीटा। पुलिस ने घायल 12 बरातियों को को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। चार को पकड़कर थाने भिजवा दिया।
विज्ञापन

जानी थानाक्षेत्र के गांव सिसौला खुर्द निवासी प्रभात चौधरी की शादी किठौली निवासी धीर सिंह (शिक्षक) की पुत्री प्रिया से तय हुई थी। बुधवार की रात शादी कार्यक्रम मेरठ बागपत मार्ग पर बाफर में स्थित एक विवाह मंडप में था। करीब रात 10 बजे विवाह मंडप के सामने बरात की चढ़त हो रही थी और बराती डीजे पर डांस कर रहे थे। इसी दौरान मेरठ की ओर से आई तेज रफ्तार मारुति ईको कार चढ़त में घुस गई और बरातियों को कुचलते हुए सड़क पर दूसरी ओर पुलिया से जा टकराई। इस दुर्घटना में 14 बराती बुरी तरह से घायल हो गए। हादसे से सिर्फ दो मिनट पहले ही दुल्हा मंडप में अंदर पहुंचा था।
विज्ञापन

घायलों में दूल्हे के तहेरे भाई विकास पुत्र ओमकार व चचेरे भाई वरुण पुत्र रवि किरण निवासी सिसौला खुर्द की मौके पर ही मौत हो गई। शादी समारोह में आए लोगों ने घायल हुए मोहित, योगेश, अर्पित सहित 12 बरातियों को मेरठ के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरधना के सीओ ब्रिजेश सिंह और एसओ जानी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। विकास किसान है और वरुण इंटर का छात्र था। हादसे के बाद शादी समारोह में आए लोगों में खलबली मच गई।

एसएसपी रोहित सिंह सजवाण का कहना कि कार चालक का भी उपचार कराया जा रहा है। मुकदमा दर्ज कर आरोपी पर कार्रवाई करेंगे। रात में घायलों का हाल जानने के लिए अस्पताल में सीओ को भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed