फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A procession was taken out to mark the conclusion of the Ganesh Chaturthi festival.

Meerut News: गणेश चतुर्थी महोत्सव के समापन पर शोभा यात्रा निकाली

Fri, 18 Sep 2026 07:40 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 07:40 PM IST
विज्ञापन
A procession was taken out to mark the conclusion of the Ganesh Chaturthi festival.
गणेश चतुर्थी महोत्सव का समापन विशाल शोभा यात्रा निकाली गई । (परीक्षितगढ)
परीक्षितगढ़। नगर के रामलीला मैदान में सिद्धिविनायक सेवा समिति के तत्वावधान में चल रहे पांच दिवसीय गणेश चतुर्थी महोत्सव का समापन शोभा यात्रा निकाल कर किया गया। इसका शुभारंभ भाजपा जिला उपाध्यक्ष अमित मोहन गुप्ता ने भगवान गणेश का तिलक कर किया। यात्रा नगर के रामलीला मैदान से होती हुई मेन बाजार, शिव चौक, मवाना स्टैंड होते हुए आसिफाबाद झारखंडी मंदिर पर भगवान गणेश की प्रतिमा का विसर्जन विधि-विधान मध्य गंग नहर में किया गया। यात्रा का मदन गुर्जर, रवींद्र प्रधान, नितिन गुप्ता, आदित्य गर्ग, सपा नेता किशोर वाल्मीकि, सचिन यादव, जय नारायण शर्मा सभासद रवि शर्मा, पराग सोनी आदि ने भगवान गणेश का तिलक किया। यात्रा में अबीर गुलाल ढोल-नगाड़े डीजे की धुन पर नाचते हुए गणेश बप्पा का गुणगान हुए नगर भ्रमण किया। समिति से सदस्य अंकित कश्यप पुनीत यादव, ललित गर्ग, गौरव गर्ग, आशीष गोयल, भविष्य, मोहित, राहुल, पीयूष, हिमांशु आदि का सहयोग रहा।

गणेश चतुर्थी महोत्सव का समापन विशाल शोभा यात्रा निकाली गई । (परीक्षितगढ)

गणेश चतुर्थी महोत्सव का समापन विशाल शोभा यात्रा निकाली गई । (परीक्षितगढ)

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed