{"_id":"5db99c658ebc3e014b5fbce9","slug":"a-prisoner-died-during-treatment-in-deoband-jail-of-saharanpur-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल में बंद बुजुर्ग बंदी की उपचार के दौरान मौत, पुत्रवधू की हत्या के मामले में हुई थी गिरफ्तारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेल में बंद बुजुर्ग बंदी की उपचार के दौरान मौत, पुत्रवधू की हत्या के मामले में हुई थी गिरफ्तारी
Wed, 30 Oct 2019 07:54 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 30 Oct 2019 07:54 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : गूगल
सहानपुर जनपद में पुत्रवधू की हत्या के आरोप में देवबंद उप कारागार में बंद एक बुजुर्ग कैदी की उपचार के दौरान मौत हो गई। कैदी को मंगलवार को अचानक हालत बिगड़ने पर जेल प्रशासन द्वारा सीएचसी में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: यूपी: जिला कारागार में बंदी की मौत, परिजनों ने जेल प्रशासन पर लगाया ये गंभीर आरोप
विज्ञापन
जेलर एम.पी. सिंह ने बताया कि नागल थाना क्षेत्र के खटौली गांव निवासी राजकुमार (60) उसकी पत्नी उर्मिला और पुत्र अनुज दहेज हत्या के मामले में जेल में बंद थे। तीनों पर पुत्रवधू की हत्या का आरोप था। जिन्हें जनवरी 2019 में जेल में लाया गया था।
विज्ञापन
जेलर ने बताया कि राजकुमार अपने पुत्र अनुज के साथ बैरक नंबर-4 में बंद था। मंगलवार की शाम करीब 4.45 बजे जैसे ही राजकुमार पेशाब करने के लिए गया तो गिर पड़ा। हालत बिगड़ने पर उसे तुरंत ही देवबंद सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने हार्ट अटैक आने की बात कहते हुए नाजुक हालत के चलते जिला अस्पताल रेफर कर दिया था। जहां बुधवार की सुबह उसकी मौत हो गई। राजकुमार की मौत के संबंध में उसके परिजनों को जानकारी दे दी गई है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/