फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A man murdered in a village of Muzaffarnagar city

मुजफ्फरनगर: युवक की गोली मारकर हत्या, परिजनों में मचा कोहराम, जांच में जुटी पुलिस

Fri, 27 Mar 2020 01:55 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 27 Mar 2020 01:55 PM IST
सार

मुजफ्फरनगर में शुक्रवार को एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। युवक की हत्या से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

विज्ञापन
A man murdered in a village of Muzaffarnagar city
विलाप करते परिजन और मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में शुक्रवार को एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। युवक की हत्या से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। उधर, घटना की जानकारी लगने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। 

विज्ञापन

 
बता दें कि गांव डूंगर निवासी निखिल (25) पुत्र पूरन सिंह व छोटा भाई अंकुल शुक्रवार सुबह करीब 9:00 बजे खेत से चारा लेने जंगल में गए थे। छोटा भाई अंकुर कुछ समय बाद घर वापस आ गया। निखिल खेत में रह गया। इसी दौरान अज्ञात लोगों ने निखिल के सिर में गोली मार कर हत्या कर दी। पड़ोसी किसान चारा लेने गया तो वहां निखिल का शव पड़ा मिला। उसने मृतक के परिजनों और पुलिस को सूचना दी। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: पत्नी ने दबाए पैर, चचेरे भाई ने घोंटा गला, आवाज सुनकर जागा बच्चा, पढ़ें- मर्डर की दर्दनाक कहानी
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस व परिजन मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है। हालांकि अभी तक हत्या का कारण नहीं पता चल सका है। पुलिस मामले की जांच में लगी हुई है। 

वहीं इस घटना से गांव में दहशत का माहौल है। अभी तक परिजनों ने मुकदमा दर्ज नहीं कराया। निखिल विद्युत विभाग में संविदा कर्मी था। उसकी हत्या से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed