फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The wife murders her husband with lover in a village of Saharanpur City

पत्नी ने दबाए पैर, चचेरे भाई ने घोंटा गला, आवाज सुनकर जागा बच्चा, पढ़ें- मर्डर की दर्दनाक कहानी

Sun, 22 Mar 2020 10:24 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Sun, 22 Mar 2020 10:24 PM IST
सार

अनैतिक संबंधों में बाधक बनने पर पत्नी ने चचेरे देवर के साथ मिलकर अपने पति की गला घोंटकर हत्या की थी।

विज्ञापन
The wife murders her husband with lover in a village of Saharanpur City
आरोपी पत्नी व देवर गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर में चिलकाना पुलिस ने पत्नी और उसके चचेरे देवर को गिरफ्तार करते हुए हत्या का खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार अनैतिक संबंधों में बाधक बनने पर पत्नी ने चचेरे देवर के साथ मिलकर अपने पति की गला घोंटकर हत्या की थी।

विज्ञापन


क्षेत्राधिकारी सदर सीपी शर्मा ने थाना प्रांगण में बताया कि गांव धोलाहेडी में तीन दिन पहले एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई थी। मृतक मांगेराम के पिता बचन सिंह ने थाने में तहरीर देकर बताया था कि उसकी पुत्रवधू ने अपने प्रेमी वसीम पुत्र अब्बास निवासी ग्राम कातला के साथ मिलकर उसके पुत्र की गला घोंटकर हत्या की है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मांगेराम की पत्नी और वसीम को हिरासत में ले लिया था। 
विज्ञापन


सीओ सदर ने बताया कि मृतक की पत्नी मुनेश ने पुलिस को बताया कि उसका वसीम के साथ ढाई साल से अवैध संबंध चल रहा था। इस बात की जानकारी उसके चचेरे देवर रामकुमार पुत्र चमन को भी थी। रामकुमार ने अपनी भाभी को ब्लैकमेल करते हुए उससे अनैतिक संबंध बना लिए। छह महीने पहले मुनेश के संबंध वसीम से होने की जानकारी परिजनों को मिली तो मुनेश अपने मायके चली गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी: महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को उतारा मौत के घाट, पुलिस ने दोनों को किया गिरफ्तार

सीओ ने बताया कि मायके से आने के बाद रामकुमार ने मुनेश के साथ मिलकर मांगेराम को रास्ते से हटाने की योजना बना ली। 19 मार्च की रात में रामकुमार छत के रास्ते जीने से होते हुए उसके घर आ गया। इससे पहले मुनेश ने अपने पति को सब्जी में नशे की तीन गोलियां मिलाकर दे दी थी। मांगेराम ने सब्जी कड़वी होने की बात कहकर केवल एक रोटी खाई। योजना के अनुसार रात में मुनेश ने मांगेराम के पैर दबा लिए और रामकुमार ने उसका गला घोंट दिया। इसी दौरान मांगेराम का छोटा पुत्र अभिलक्ष्य जाग गया और मां से पूछा कि क्या हो रहा है। उसने बच्चे को यह कहकर सुला दिया कि कुछ नहीं है। इसके बाद वह अपने बच्चे के पास सो गई। रामकुमार भी मुंह पर कपड़ा लपेटकर जीने के रास्ते चला गया। 

सीआ के अनुसार मुनेश ने थाने में बताया कि रामकुमार ने कहा था कि वह कुछ नहीं होने देगा और मांगेराम के मरने की जानकारी किसी को नहीं होगी। पुलिस की पूछताछ में मुनेश पूरी तरह टूट गई और रो-रोकर सारी बात बता दी। पुलिस ने मुनेश और रामकुमार का हत्या के आरोप में चालान किया है। 

सीओ सदर ने बताया कि वसीम के बारे में पूरी जानकारी की जा रही है। उसके बाद ही उसके खिलाफ कोई कार्रवाई की जा सकेगी। इस दौरान थाना प्रभारी अमित शर्मा भी उपस्थित रहे।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed