फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A man married girlfriend after fake divorce to wife in Meerut and case registered

यूपी: पत्नी को फर्जी तलाक, फिर प्रेमिका से कर ली शादी, अब पीड़िता ने दर्ज कराया केस

Sun, 18 Aug 2019 12:24 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sun, 18 Aug 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
A man married girlfriend after fake divorce to wife in Meerut and case registered
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में एक व्यापारी ने अपनी पत्नी के फर्जी तरह से तलाक के कागजात तैयार कराकर प्रेमिका से शादी कर ली। इस दौरान व्यापारी लंबे समय तक घर से लापता रहा। महिला को इसका पता चला तो पति के खिलाफ नौचंदी थाने में केस दर्ज करा दिया।

विज्ञापन


बेटी पैदा होने पर पत्नी को तलाक, पीड़िता ने पति समेत पांच के खिलाफ कराया मुकदमा दर्ज
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार शास्त्रीनगर निवासी महिला की शादी 16 साल पहले बिजेंद्र निवासी शास्त्रीनगर से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही उसका पति और ससुराल वाले दहेज उत्पीड़न करते थे। दंपती से तीन बच्चे हैं। पांच साल पहले पति ने प्रवेश विहार में पनीर का काम शुरू किया था। इस दौरान बिजेंद्र का एक महिला से प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। बिजेंद्र की पत्नी को इसका पता चला तो वह विरोध करने लगी। महिला के अनुसार 19 नवंबर 2016 को उसका पति बिजेंद्र बिना बताए घर से चला गया। उसने पति की गुमशुदगी भी दर्ज करा दी। पुलिस ने भी बिजेंद्र की काफी तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। बाद में पता चला कि बिजेंद्र प्रेमिका के साथ फरार हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि बिजेंद्र ने उसके तलाक के फर्जी कागजात तैयार करा लिए और प्रेमिका से शादी कर ली और किराए के मकान में रहने लगा। महिला को इसका पता चला तो तीन दिन पहले पति की शिकायत थाना नौचंदी पर की। 

इंस्पेक्टर नौचंदी तपेश्वर सागर का कहना है कि महिला की तहरीर पर महिला के पति बिजेंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed