फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A man climbed on the roof of a car and created a ruckus in the groom's convoy; video goes viral

Meerut News: बरातियों ने कार की छत पर चढ़कर उत्पात, वीडियाे वायरल

Tue, 18 Nov 2025 02:53 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Nov 2025 02:53 AM IST
विज्ञापन
A man climbed on the roof of a car and created a ruckus in the groom's convoy; video goes viral
मेरठ। परतापुर थाना क्षेत्र के सोलाना गांव में बारात लेकर जा रहे दूल्हे के साथियों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कई युवक चलती कार की छत पर चढ़कर नाच रहा है। युवकों की हरकतों का वीडियो एक ग्रामीण ने मोबाइल में कैद कर लिया। वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर दिया।
विज्ञापन

एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि रविवार को सोलाना गांव के एक युवक की शादी थी। दूल्हा अपने साथियों के साथ कार का काफिला लेकर बारात लेकर जा रहा था। इस दौरान दूल्हे के काफिले में शामिल पांच कार सवार युवक चलती कार की खिड़की से निकलकर शोर मचा रहे है। कुछ युवक थार की छत पर खड़े होेकर नाच रहे हैं। कार सवारों का वीडियो एक ग्रामीण ने बना लिया। सोमवार को युवकों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल वीडियो पुलिस अधिकारियों तक पहुंचा। पुलिस वायरल वीडियो के आधार कार स्वामियों व युवकों का पता करने का प्रयास कर रही है। एसपी सिटी का कहना है कि कार नंबर के आधार पर केस दर्ज कर दिया गया है। वाहन स्वामियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed