{"_id":"5b20cad24f1c1b53268b5b3a","slug":"a-lover-boy-in-meerut-warned-the-girl","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिरफिरे आशिक ने कहा- चौखट पर तेरी बारात आई तो कर दूंगा...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरफिरे आशिक ने कहा- चौखट पर तेरी बारात आई तो कर दूंगा...
यूपी अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Updated Thu, 14 Jun 2018 11:06 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ में एक सिरफिरे ने एकतरफा प्यार में युवती को धमकी दी है कि अगर तेरी बारात आएगी तो तेरी चौखट पर खूनखराबा कर दूंगा। इस धमकी से युवती और उसके परिवार वाले खौफ में हैं। मंगलवार को पीड़िता ने एसएसपी ऑफिस पहुंचकर सुरक्षा की गुहार लगाई। एएसपी कैंट ने सिविल लाइन पुलिस को निर्देश दिए हैं कि सिरफिरे को तुरंत गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए।
विज्ञापन
पढ़ें : यूपी: लड़की बताकर किन्नर को बेचा, दरिंदों ने किया ये हाल, देखिए Video
विज्ञापन
मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। एक युवती निजी अस्पताल में नर्स है। उसने पुलिस अफसरों को बताया कि उसकी कॉलोनी का एक युवक उसे ब्लैकमेल कर रहा है। उसकी अश्लील क्लिप सोशल साइटस पर वायरल करने की धमकी देता है। युवती के अनुसार 27 जून को उसकी बारात आनी तय है और आरोपी युवक उसे खूनखराबे की धमकी दे रहा है। तीन दिन पहले आरोपी घर पर धमकी देकर गया था। इसका विरोध करने पर उसके भाई की पिटाई की थी। इस वारदात के बाद से पीड़ित परिवार परेशान है। एसएसपी ऑफिस में शिकायतें सुन रहे एएसपी कैंट सतपाल सिंह ने इंस्पेक्टर सिविल लाइन नीरज मलिक को आरोपी को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
युवती ने दुष्कर्म का भी आरोप लगाया
पीड़ित युवती ने बताया कि आरोपी ने छह माह पहले उसके साथ दुष्कर्म किया था। हालांकि लोकलाज के डर से इसकी शिकायत नहीं की थी। आरोपी ने उसकी क्लिप बना ली थी। अब उसको धमकी देता है कि अगर उससे दूर गई तो उसकी हत्या कर देगा। युवती ने बताया कि परिवार दहशत में है कि अगर लड़के वालों को इसका पता चला तो रिश्ता टूट जाएगा।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/