फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP: Selling the Kinnar by telling the girl, watch Video

यूपी: लड़की बताकर किन्नर को बेचा, दरिंदों ने किया ये हाल, देखिए Video

Fri, 15 Jun 2018 11:57 AM IST
यूपी अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
यूपी अमर उजाला ब्यूरो, बागपत Updated Fri, 15 Jun 2018 11:57 AM IST
विज्ञापन
UP: Selling the Kinnar by telling the girl, watch Video
फाइल फोटो

पश्चिमी बंगाल की रहने वाली किन्नर को लड़की बताकर बागपत कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में 70 हजार रुपये में बेच दिया। खरीददार युवक को उसकी असलियत पता लगी तो उसकी पिटाई की और वापस भेज दिया। अहेड़ा रेलवे हाल्ट के पास दो युवकों ने उसे पकड़ लिया और उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। वह किसी तरह वहां से भाग निकला और शोर मचा दिया। मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया। 

विज्ञापन


देखिए : VIDEO: लड़की बताकर किन्नर को बेचा, खुलासा होने पर दरिंदों ने किया ये हाल 
विज्ञापन


सिलीगुड़ी निवासी नेहा दास किन्नर है। उसने बताया कि उसका मुंह बोला भाई उसे दिल्ली में नौकरी दिलाने का झांसा देकर चार जून को लेकर आया था। नौ जून को उसने बागपत कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक को 70 हजार रुपये में बेचा। युवक ने उसकी मांग में सिंदूर भरकर उसे अपनी पत्नी बना लिया। खरीददार युवक को उसकी असलियत पता चली तो वह लड़की नहीं है, बल्कि किन्नर है। उसने उसकी पिटाई की। उसके मुंह बोले भाई को बुलाकर वापस सौंपा। अहेड़ा रेलवे हाल्ट के पास वह भाई के चंगुल से भाग निकली। रास्ते में उसे दो युवकों ने पकड़ लिया। उसे जबरन खेत में ले गए और दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर मचाने पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। आरोपी युवक भाग निकले। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसे सीएचसी में भर्ती कराया। उसने आरोपियों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बीकॉम तक पढ़ाई की
वेस्ट बंगाल निवासी नेहा दास ने बताया कि वह अनाथ है। उसने बीकॉम तक की पढ़ाई की है। किन्नरों के साथ रहती है और ट्रेनों में मांगकर अपना गुजारा करती है। उसने बताया कि किन्नर होने के कारण उसे कहीं पर नौकरी नहीं मिली। उसे अपने घर जाना है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed