{"_id":"62d9b23f0bdbd960791b171d","slug":"a-kanwariya-died-after-falling-from-a-flyover-in-partapur-of-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्दनाक हादसा: फ्लाईओवर से 30 फीट नीचे गिरा कांवड़िया, मौके पर हुई मौत, साथियों ने किया जमकर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर्दनाक हादसा: फ्लाईओवर से 30 फीट नीचे गिरा कांवड़िया, मौके पर हुई मौत, साथियों ने किया जमकर हंगामा
Fri, 22 Jul 2022 01:38 AM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 22 Jul 2022 01:38 AM IST
सार
मेरठ में एक दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में एक कांवड़िए की फ्लाईओवर से 30 फीट नीचे गिरकर मौत हो गई। वहीं मृतक के साथियों ने जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन
मेरठ में हादसा।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मेरठ में गुरुवार की रात को एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां दिल्ली एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराकर बाइक सवार एक कांवड़िए की मौत हो गई। बताया गया कि कांवड़िया करीब 30 फीट की ऊंचाई से नीटे गिरा, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
वहीं उसके साथियों ने कांवड़िए को हाईवे स्थित एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया। उधर, घटना जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने बताया कि चार बाइकों पर कांवड़िए दिल्ली से हरिद्वार के लिए जा रहे थे। वहीं परतापुर में एक्सप्रेसवे पर एक कांवड़िए की बाइक डिवाइडर से टकरा गई। इस दौरान एक कांवड़िया करीब 30 फुट की ऊंचाई से नीचे गिर गया।
विज्ञापन
य़ह भी पढ़ें: योगी सरकार में विवादों का सिलसिला तेज: दिनेश खटीक के बाद दूसरे मंत्री का पत्र हुआ वायरल, जानें पूरा मामला
विज्ञापन
वहीं आनन-फानन घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस हादसे को लेकर कांवड़ियों ने जमकर हंगामा किया। पुलिस अधिकारियों ने खूब समझाया लेकिन मे. मानी है।