फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A huge fire broke out in a clothing store, millions worth of ashes

कपड़ों की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान राख

Sun, 01 Mar 2020 02:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2020 02:24 AM IST
विज्ञापन
A huge fire broke out in a clothing store, millions worth of ashes
कपड़ों की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान राख
विज्ञापन

गंगानगर। गंगानगर थाना क्षेत्र के कसेरूबक्सर में शुक्रवार शाम एक दुकान में भीषण आग लग गई। आग लगने की वजह से दुकान में रखा कई लाख का सामान जलकर राख हो गया। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

पुलिस के अनुसार, गंगानगर के बी-ब्लॉक निवासी गौरव रस्तोगी की कसेरूबक्सर टैंपो स्टैंड पर गणपति रेडीमेड व रिटेल कपड़ों की दुकान है। शुक्रवार रात करीब 10 बजे वह दुकान बंद कर अपने घर गया था। रात करीब एक बजे किसी ने फोन पर उसे दुकान में आग लगने की सूचना दी। दुकान पर पहुंचे तो चिंगारी भड़की हुई मिली। दुकानदार ने मदद के लिए शोर मचाकर आसपास के लोगों को इकट्ठा कर लिया। लेकिन विकराल रूप ले चुकी आग को तमाम प्रयासों के बावजूद बुझाया नहीं जा सका। दुकान को जलते देख संचालक सड़क पर बैठकर रोने लगा। थोड़ी देर बाद वह बेहोश होकर गिर गया। परिजनों ने उसे पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। उधर, सूचना मिलने पर रात करीब दो बजे फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। लगभग आधे घंटे के बाद आग पर काबू पाया जा सका। दुकानदार के अनुसार दुकान में 40 लाख का सामान जलकर राख हो गया। आग लगने की वजह शार्टसर्किट होना बताई गई। पुलिस ने बताया कि दुकान संचालक द्वारा कोई तहरीर नहीं दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed