फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A grand swimming pool will be built in the sports stadium for Rs. 1.63 crores.

1.63 करोड़ से स्पोर्ट्स स्टेडियम में तैयार होगा भव्य स्वीमिंग पूल

Sat, 06 Sep 2025 06:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Sep 2025 06:09 PM IST
विज्ञापन
A grand swimming pool will be built in the sports stadium for Rs. 1.63 crores.
कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में बंद पड़ा तरणताल
निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू, अभी यहां नहीं हो पातीं प्रतियोगिताएं
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

मेरठ। कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में बने स्वीमिंग पूल का स्वरूप अब जल्द ही बदल जाएगा। शासन की ओर से जारी किए गए 1.63 करोड़ रुपये में स्वीमिंग पूल का कायाकल्प होगा। इसे आधुनिक तरीके से तैयार किया जाएगा। इसके निर्माण को लेकर टेंडर प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। जल्द ही इसका काम शुरू किया जाएगा। इससे यहां प्रतियोगिताएं होनी भी शुरू हो जाएंगी। स्वीमिंग पुल ठीक न होने के कारण यहां प्रतियोगिताएं भी नहीं हो पा रही हैं।



स्पोर्ट्स स्टेडियम में पिछले कई वर्षों से स्वीमिंग पूल बना हुआ है, लेकिन उसी हालत बेहद खराब है। इसके चलते यहां प्रतियोगिताएं नहीं हो पाती हैं। कहीं पर लीकेज की तो कहीं अन्य तकनीकी समस्याओं के कारण स्पर्धाओं में बाधा आती है, लेकिन अब आने वाले समय में यह सभी समस्याएं खत्म हो जाएंगी। स्वीमिंग पूल का जल्द ही कायाकल्प होने जा रहा है। यह आधुनिक सुविधाओं से लैस हो जाएगा। यहां पिछली तैराकी प्रतियोगिता वर्ष 2023 में हुई थी। इसके बाद से यहां कोई प्रतियोगिता नहीं हो पाई है। अब इसका जीर्णोंद्धार का कार्य होने के बाद यहां राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताएं आराम से हो सकेंगी।
विज्ञापन


पिछले दो साल से बंद पड़ा है स्वीमिंग पूल

कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में स्थित स्वीमिंग पूल में पिछले दो सालों से कोई भी प्रतियोगिता नहीं हो पाई है। इस कारण यह पिछले दो साल से बंद पड़ा है। यहां दीवारों से पानी रिसने की समस्या के कारण कोई प्रतियोगिता नहीं हुई। इसमें पानी तक नहीं भरा गया। अब स्वीमिंग पूल से संबंधित प्रतियोगिताओं का सीजन शुरू होने जा रहा है। ऐसे में सभी को देखते हुए खेल कार्यालय की ओर से इसका जीर्णोंद्धार कराया जा रहा है। इसके लिए 1.63 करोड़ रुपये जारी किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




वर्जन



खेल निदेशालय की ओर से स्वीमिंग पूल के जीर्णोंद्धार के लिए बजट जारी किया गया था। कार्य के लिए टेंडर प्रक्रिया को शुरू हो चुकी है जल्द ही इसका निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। - जितेंद्र यादव, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed