फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A glimpse of 'Viksit Bharat' (Developed India) seen in the 'Seva Sankalp' Rangoli.

Meerut News: सेवा संकल्प रंगोली में दिखी विकसित भारत की झलक

Wed, 07 Oct 2026 09:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 09:24 PM IST
विज्ञापन
A glimpse of 'Viksit Bharat' (Developed India) seen in the 'Seva Sankalp' Rangoli.
सीसीएसयू के स्टेडियम में ललित कला संस्थान के विद्यार्थियों ने 18 घंटे में तैयार की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय का स्पोर्ट्स स्टेडियम बुधवार को रंगों और रचनात्मकता से सराबोर नजर आया। सेवा के रंग राष्ट्र के संग अभियान के तहत ललित कला संस्थान के विद्यार्थी कलाकारों ने 18 घंटे में विशाल सेवा संकल्प मेगा रंगोली तैयार की।

रंगोली में जनकल्याणकारी योजनाओं, युवा शक्ति, राष्ट्र निर्माण और विकसित भारत के संकल्प को आकर्षक चित्रों के माध्यम से उकेरा गया। विशाल रंगोली आयोजन स्थल पर लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी रही। शासन की ओर से आयोजित मेगा रंगोली के लिए ललित कला संस्थान की उपनिदेशक प्रो. अलका तिवारी को संयोजक बनाया गया। कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला ने कहा कि कला समाज और राष्ट्र के प्रति जागरूकता का प्रभावी माध्यम है। विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता से सेवा, राष्ट्र समर्पण और विकसित भारत की भावना को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया है। ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को प्रतिभा प्रदर्शन के साथ सामाजिक और राष्ट्रीय जिम्मेदारी का बोध कराते हैं। प्रो. अलका तिवारी ने आयोजन को सफल बनाने के लिए कुलपति और विश्वविद्यालय प्रशासन का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed