मेरठ में दर्दनाक हादसा: स्कूल बस ने मासूम बच्ची को कुचला, मौके पर मौत, परिजनों ने किया जमकर हंगामा
मेरठ में दर्दनाक हादसा : स्कूल बस का पहिया बच्ची के ऊपर चढ़ गया, जिससे कुचल कर मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पीड़ित परिजनों ने जमकर हंगामा किया।
विस्तार
मेरठ जनपद के लावड़ में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में एक चार वर्षीय बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई। उधर, हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली।
बताया गया कि समसपुर मार्ग पर स्कूल बस से उतरी चार वर्षीय मासूम आसिफा पर स्कूल बस का पिछला पहिया चढ़ गया। हादसे के बाद बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, चालक बस को लेकर भाग निकला।
वहीं कुछ युवाओं ने निजी वाहनों से बस का पीछा कर चालक को पकड़ लिया। इस दौरान लोगों ने चालक को जमकर पीटा। इसके बाद पुलिस को घटना की सूचना दे दी।
यह भी पढ़ें: PHOTOS: लाडली पूर्वी के शव को हाथ में लेकर बिलखते रहे चाचा, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, ऐसे गई बच्ची की जान
मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह चालक को बचाकर हिरासत में ले लिया। उधर, बच्ची की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा है। परिजनों ने बताया कि बच्ची लावड़ मसूरी मार्ग स्थित हेडवे स्कूल में नर्सरी कक्षा की छात्रा थी। बच्ची की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। वहीं पुलिस ने पीड़ित परिवार को किसी तरह समझा-बुझाकर शांत किया।
यह भी पढ़ें: UP: भाकियू की महापंचायत, टिकैत बोले- एयरपोर्ट और फ्लाइट में भी किया गया पीछा, जानें आखिर क्या है मामला
बताया गया कि मृतक बच्ची बहन-भाई में सबसे बड़ी थी।