{"_id":"69cedca14f01fa4c96044644","slug":"a-gas-cylinder-leak-caused-a-fire-in-the-house-killing-a-young-man-meerut-news-c-72-1-mct1010-151216-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: सिलिंडर से गैस लीक होने से मकान में लगी आग, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: सिलिंडर से गैस लीक होने से मकान में लगी आग, युवक की मौत
विज्ञापन
मकान में आग लगने के बाद उठाती लैपटॉप को बुझाने का प्रयास करते लोग।
- फोटो : samvad
मेरठ। कोतवाली के पूर्वा अतरान में लोधी वाली गली में मकान में भीषण आग लगने से योगेश की दम घुटने से मौत हो गई। शरीर भी आग की चपेट में आ गया। फायर ब्रिगेड और आसपास के लोगों ने आग पर काबू पाया। वहीं कोतवाली पुलिस ने जांच पड़ताल की। वहीं बताया जा रहा है कि घरेलू सिलिंडर से गैस लीक होने के चलते बीडी जलाने के लिए माचिस जलाई, जिससे आग पकड़ ली गई। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। वहीं दूसरी ओर यदि आग नीचे ग्राउंड फ्लोर पर आ जाती तो बड़ी घटना हो सकती थी।
एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि ईव्ज चौराहा स्थित पूर्वा अतरान लोधी वाली गली में मकान के ऊपरी हिस्से में योगेश और नीचे हिस्से में उनका भाई कालू रहता है। योगेश के मकान में बृहस्पतिवार रात गैस सिलिंडर लीक होने से आग लग गई। जिसके बाद आनन-फानन में आसपास के लोग और भाई ने पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की। तब तक दम घुटने से योगेश की मौत हो गई थी। बताया जा रहा है कि योगेश का शरीर आग की चपेट में आकर जल गया था। सूचना पर फायर ब्रिगेड और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एसपी सिटी ने बताया कि कालू ने कोतवाली थाने में आग लगने की जानकारी लिखित में दी है। जिसकी जांच फायर ब्रिगेड और कोतवाली पुलिस कर रही है।
-- -- -- -- --