फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A Former BJP mandal minister ran away with four crore rupees in Meerut

भाजपा का पूर्व मंडल मंत्री चार करोड़ रुपये लेकर फरार, लोगों में मचा हड़कंप, जानें पूरा मामला

Wed, 07 Oct 2020 03:18 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 07 Oct 2020 03:18 PM IST
विज्ञापन
A Former BJP mandal minister ran away with four crore rupees in Meerut
करोड़ों रुपये

मेरठ में भाजपा के एक पूर्व मंडल मंत्री पर लोगों की कमेटी के चार करोड़ रुपये लेकर भागने का मामला प्रकाश में आया है। लालकुर्ती के कुछ व्यापारी उक्त नेता के यहां पहुंचे और जमकर हंगामा किया। भाजपा नेता के भागने की जब लोगों को जानकारी मिली तो उनके पैरों तले से जमीन खिसक गई। हालांकि, अभी तक इस मामले में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। 

विज्ञापन

 
मोदीपुरम के गोविंदपुरी निवासी एवं भाजपा के पूर्व मंडल मंत्री लालकुर्ती में अपना ऑफिस चलाते थे। बताया गया है कि वह राजनीति के साथ कमेटी डालने का कार्य करते थे। उनके पास गोविंदपुरी, शाक्यपुरी, पैठ बाजार कंकरखेड़ा, सुभाषपुरी, शिवलोकपुरी, सदर बाजार, लालकुर्ती, पैठ बाजार मेरठ के व्यापारी कमेटी डालते थे। बताया गया है कि मंगलवार को उनके आवास पर लालकुर्ती के व्यापारी कमेटी पूरी होने के बाद पैसे लेने पहुंचे। वहां मकान बंद देख व्यापारियों ने गाली-गलौज करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। पड़ोसियों ने बताया कि भाजपा नेता यहां से चले गए हैं। भाजपा नेता द्वारा व्यापारियों के लगभग चार करोड़ रुपये लेकर भागने की बात सामने आ रही है। सूत्रों की मानें तो किसी व्यापारी के 10 तो किसी के 20 लाख रुपये की कमेटी भाजपा नेता के पास थी। वहीं, भाजपा के कुछ पदाधिकारियों ने भी उक्त नेता के पास कमेटी डाल रखी थी।
विज्ञापन


50 लाख में मकान बेचकर जाने की चर्चा
लालकुर्ती के व्यापारी जब भाजपा नेता के घर पहुंचे तो मकान 50 लाख रुपये में बेचने की बात सामने आई। व्यापारी इसके बाद से ही परेशान हैं। हालांकि, भाजपा नेता के घर पर ना मिलने के बाद व्यापारी अपने घर लौट गए। मंगलवार को दिनभर इस मामले को लेकर लोगों में चर्चा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: एक्सक्लूसिव: मुआवजे के फेर में फंस रहा दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे का निर्माण, ये हैं किसानों की मांगें

भाजपा नेता के सोशल मीडिया अकाउंट बंद
भाजपा नेता द्वारा कमेटी के चार करोड़ रुपये लेकर भाग जाने के मामले में कमेटी डालने वाले व्यापारियों व लोगों में हड़कंप मचा है। बताया गया कि करीब 150 से अधिक व्यापारियों के कमेटी के पैसे लेकर भाजपा नेता फरार हुआ है। जब व्यापारियों व लोगों ने उक्त नेता से सोशल मीडिया पर संपर्क साधने का प्रयास किया तो अकाउंट भी बंद मिले। भाजपा नेता के भागने के मामले में पुलिस बेखबर है।

मुझे इस मामले में अभी कोई जानकारी नहीं है। मैं मीटिंग में हूं। मामले की जांच कराई जाएगी। - संजीव दीक्षित, सीओ, दौराला

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed