फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A confluence of devotion and music on the fourth day of the Ganpati festival.

Meerut News: गणपति महोत्सव के चौथे दिन भक्ति और संगीत का संगम

Fri, 18 Sep 2026 07:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 07:45 PM IST
विज्ञापन
A confluence of devotion and music on the fourth day of the Ganpati festival.
सरधना। रामलीला मैदान में गणपति महोत्सव के दौरान भजन सुनते श्रद्धालु। आयोजक
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। नगर के रामलीला मैदान में हिंदू युवा संगठन द्वारा आयोजित 11वें गणपति महोत्सव का चौथा दिन भक्ति और संगीत के संगम का साक्षी बना। भजन गायिका सोनी कश्यप ने गणपति के भजनों की प्रस्तुति दी। उन्होंने श्रद्धालुओं को देर रात तक भक्ति रस में डुबोए रखा।
शुभारंभ गणपति महाराज के पूजन, मंत्रोच्चार और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। संगठन के पदाधिकारियों ने अतिथियों का पटका पहनाकर स्वागत किया। भाजपा मंडल अध्यक्ष विनोद जैन, महामंत्री सुभाष और अन्य कई अतिथि मौजूद रहे। सोनी कश्यप के भजनों पर श्रद्धालु तालियां बजाते और झूमते नजर आए। लिटिल दीवाना की प्रस्तुतियों ने भी सभी का मन मोह लिया। मंच का संचालन सोनू शर्मा ने किया।
विज्ञापन

इस दौरान मां काली की एक भव्य झांकी प्रस्तुत की गई। इसे देखने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। झांकी के समय रामलीला मैदान जय माता दी के जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने मां काली के स्वरूप के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। देर रात महाआरती के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ और प्रसाद वितरित किया गया।

सरधना। रामलीला मैदान में गणपति महोत्सव के दौरान भजन सुनते श्रद्धालु। आयोजक

सरधना। रामलीला मैदान में गणपति महोत्सव के दौरान भजन सुनते श्रद्धालु। आयोजक

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed