फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A case has been registered against a dozen youths in the case of death due to falling well

कुएं की ढांग गिरने से हुई मौत मामले में एक दर्जन युवकों पर केस दर्ज

Sun, 21 Feb 2021 01:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Feb 2021 01:13 AM IST
विज्ञापन
A case has been registered against a dozen youths in the case of death due to falling well
कुएं की ढांग गिरने से हुई मौत मामले में एक दर्जन युवकों पर केस दर्ज
विज्ञापन

बहसूमा। क्षेत्र के गांव मोड खुर्द में बीते चार दिन पूर्व कुएं की ढांग के मलबे में दबने से हुई विकास की मौत के बाद ग्रामीणों की भीड़ ने पुलिस की जीप को क्षतिग्रस्त कर दिया था। पुलिस ने इस मामले में आधा दर्जन अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। बता दें कि बीते बुधवार रात को मोड खुर्द गांव में किसान प्रविंद्र के खेत स्थित कुएं से ईट निकालते हुए ढांग के मलबे में विकास 24 वर्ष दब गया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने जेबीसी से खुदाई करानी शुरू कर दी। अचानक ग्रामीणों की भीड़ ने पुलिस पर हमला बोल दिया। हालांकि बाद में इस पूरे मामले थाने में हंगामे के बाद दोनो पक्षों में तहसीलदार अजय उपाध्याय व सीओ उदय प्रताप के समक्ष फैसला हो गया था। पुलिस ने शनिवार को एक दर्जन अज्ञात युवकों पर सरकारी कार्य में बाधा व बलवे के आरोप में केस दर्ज लिया है। वहीं इस संबंध में थानाध्यक्ष शिवदत्त ने कहा कि आरोपियों को चिह्नित कर शीघ्र गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed