{"_id":"6ac65d064aab2cc3ff02d733","slug":"a-call-to-draw-inspiration-from-the-ideals-of-durga-bhabhi-meerut-news-c-72-1-mct1014-160667-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: दुर्गा भाभी के आदर्शों से प्रेरणा लेने का आह्वान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: दुर्गा भाभी के आदर्शों से प्रेरणा लेने का आह्वान
विज्ञापन
सीसीएसयू के दुर्गा भाभी बालिका छात्रावास में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाई जयंती
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के दुर्गा भाभी बालिका छात्रावास में महान स्वतंत्रता सेनानी और क्रांतिकारी दुर्गा भाभी की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ हवन-पूजन से हुआ। आचार्य रामवीर ने विधि-विधान से हवन कराया।
मुख्य अतिथि कंपनी कमांडर एवं यातायात प्रभारी बृजमोहन गुप्ता ने कहा कि दुर्गा भाभी भारतीय नारी के साहस, आत्मविश्वास, त्याग की मिसाल थीं। उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में स्वतंत्रता आंदोलन के क्रांतिकारियों का सहयोग किया और राष्ट्रहित को व्यक्तिगत सुख-सुविधाओं से ऊपर रखा। कुलपति प्रो. डॉ. संगीता शुक्ला ने छात्राओं से दुर्गा भाभी के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। मुख्य छात्रावास अधीक्षक प्रो. दिनेश कुमार ने भी दुर्गा भाभी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। आयोजन में वार्डन डॉ. सरु, सहायक वार्डन प्रो. नाजिया तरन्नुम, निधि भाटिया, निधि गर्ग, पूनम, मीनाक्षी, रमिता, ममता, जितेंद्र, प्रेमलता सहित छात्राओं तनु, विधि, अंशिका, सानिया, ख्याति, रेनू और शिवांशी का सहयोग रहा।