फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A blueprint for the city's overall development will be prepared, MDA will verify it

शहर के समग्र विकास का खाका तैयार, एमडीए करेगा सत्यापन

Thu, 31 Jul 2025 03:17 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jul 2025 03:17 AM IST
विज्ञापन
A blueprint for the city's overall development will be prepared, MDA will verify it
मेरठ। महानगर के समग्र विकास का खाका तैयार हो चुका है। शहर में कुछ सड़कें बनेंगी और कुछ चौराहों का सौंदर्यीकरण होगा। नगर निगम द्वारा तैयार किया गया प्रस्ताव और कार्ययोजना बुधवार को कमिश्नर के सामने रखी गई। विकास के लिए तैयार की गई पीपीटी का भी प्रस्तुतिकरण किया गया। कमिश्नर ने एमडीए चीफ इंजीनियर को मौके पर जाकर निरीक्षण करने और सत्यापन की रिपोर्ट शीघ्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

बुधवार को कमिश्नर हृषिकेश भास्कर यशोद ने आयुक्त सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की। डीएम डॉ. वीके सिंह, नगरायुक्त सौरभ गंगवार और एमडीए उपाध्यक्ष संजय कुमार मीणा ने शहर के प्रमुख चौराहे जिनमें कमिश्नर चौराहा, तेजगढी चौराहा, बच्चा पार्क चौराहा और हापुड अड्डा चौराहा के सौन्दर्यीकरण पर चर्चा की। चौराहों के सौंदर्यीकरण के लिए तैयार की गई पीपीटी को देखने के बाद कमिश्नर ने कहा कि कार्य योजना में समग्र विकास दिखना चाहिए। अपर आयुक्त अमित कुमार, अपर जिलाधिकारी नगर बृजेश सिंह, एसपी ट्रैफिक राघवेंद्र मिश्रा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed