{"_id":"52-80761","slug":"Meerut-80761-52","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगानगर से तीन बाइक चोर पकड़े ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगानगर से तीन बाइक चोर पकड़े
Meerut
Updated Mon, 15 Dec 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
गंगानगर। रजपुरा स्थित गंगापुरम कॉलोनी से हुई बाइक चोरी के मामले में पुलिस ने तीन लोगों को पकड़ लिया। उनकी निशानदेही पर बाइक भी बरामद कर ली। पुलिस तीनों को जेल भेज दिया।
गंगापुरम कॉलोनी में 12 दिसंबर को शादी समारोह था। लाल पार्क निवासी मिलन कुमार पुत्र टीकाराम बाइक से शाम करीब 7:30 बजे आया था। जब वह समारोह में शामिल होकर बाहर आया तो बाइक वहां नहीं थी। कुछ लोगों ने बताया कि उन्होंने दो युवकों को बाइक ले जाते हुए देखा है। पीड़ित ने युवकों के खिलाफ तहरीर दी। शनिवार रात करीब नौ बजे पीड़ित ने दोनों युवकों को उसी बाइक पर कसेरूबक्सर स्टैंड के पास जाते हुए देखा। उसने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो वे जा चुके थे। पुलिस ने रात करीब 11 बजे दीपक पुत्र योगेंद्र निवासी कसेरूबक्सर को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने बताया कि वह मिस्त्री है। उसने बताया कि उसके दो अन्य साथी लाल पार्क निवासी सचिन पुत्र राजेंद्र और प्रेमशंकर पुत्र रामप्रसाद निवासी एफ ब्लॉक गंगानगर है। पुलिस ने उन्हें भी दबोच लिया। युवकों की निशानदेही पर पुलिस ने अम्हैड़ा गांव स्थित शिवपुरम कॉलोनी से चोरी की बाइक बरामद कर ली। रविवार को पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया। वहीं पुलिस ने बताया कि दीपक से पूछताछ में पता चला कि वह पहले भी बाइक चोरी कर बेच चुका है। इस बाइक को भी बेचने की फिराक में था।