फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   शहर में बनेंगे दो दर्जन नये नाले

शहर में बनेंगे दो दर्जन नये नाले

Wed, 10 Dec 2014 05:30 AM IST
Meerut
Meerut Updated Wed, 10 Dec 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
मेरठ। 13वें वित्त आयोग के नौ करोड़ रुपये से शहर के करीब दो दर्जन नालों का निर्माण होगा। जलभराव से तो छुटकारा मिलेगा ही साथ ही जल संकट से पार पाने के लिए 50 हैंडपंप रिबोर किए जाएंगे। एक नलकूप भी लगाया जाएगा। इसके अलावा नाला सफाई के लिए पोर्कलेन, फासी मशीन व एग्रीबुल की भी खरीद होगी। कुछ कंप्यूटर भी खरीदे जाएंगे।
विज्ञापन

मंगलवार को मंडलायुक्त भूपेंद्र सिंह की अध्यक्षता में आयुक्त सभागार में 13वें वित्त आयोग (टीएफसी) के अंतर्गत होने वाले कार्यों के प्रस्तावों पर बैठक हुई। इसमें बारिश के जल की निकासी के लिए 23 कामों पर मुहर लगाई गई। इनका बजट 7 करोड़ 23 लाख रुपये स्वीकृत हुआ। इसमें शास्त्रीनगर जोन में 2 करोड़ 65 लाख, कंकरखेड़ा जोन में 2 करोड़ 48 लाख, लिसाड़ी जोन में 2 करोड़ 15 लाख रुपये खर्च होंगे। इसके अलावा पेयजल योजना के लिए 26 लाख 15 हजार 725 रुपये, नगरीय ठोस अपशिष्ट प्रबंधन पर एक करोड़ 42 लाख और ई- गवर्नेंस मद में 10 लाख रुपये खर्च करने की स्वीकृति दी गई। बैठक में महापौर हरिकांत अहलूवालिया, अपर आयुक्त अजय शंकर पांडेय, नगरायुक्त अब्दुल समद, जल निगम अधिशासी अभियंता आरपी सक्सेना, डीएफओ आईएस सोनी, नगर निगम चीफ इंजीनियर कुलभूषण वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

नये नाले और उन पर खर्च
- हजारी की प्याऊ शिवमंदिर से सिविल लाइन तक नाला एवं पुलिया तथा कचहरी के सामने मेरठ कालेज के गेट नंबर 02 तक नाला निर्माण के लिए 48 लाख रुपये।
- गढ़ रोड से सराय काजी को जाने वाले मुख्य मार्ग पर नाला निर्माण के लिए 49 लाख रुपये।
- नंगलाबट्टू में महावीर आटा चक्की से लेकर किला रोड तक नाला निर्माण के लिए 38 लाख रुपये।
- गढ़ रोड गांधीनगर की गली नंबर एक से गांधी आश्रम तक नाला निर्माण के लिए 30 लाख रुपये।
- दिल्ली रोड बागपत चौराहे से बेरीपुरा तक नाला निर्माण के लिए 49 लाख 47 हजार रुपये।
- गांव दांतल में शिव मंदिर से बाईपास व जटौली व जटौली रेलवे फाटक के पास से बड़े नाले तक नाला निर्माण के लिए 41 लाख 60 हजार रुपये।
- लक्ष्मी विहार से सरधना रोड तक नाला निर्माण को 35 लाख रुपये।
- जैदी की कोठी से इमलियान मस्जिद होते हुए सारिका किराना स्टोर तक नाला निर्माण को 50 लाख।
- बिजली घर से लेकर माधवपुरम मुख्य मार्ग तक नाला निर्माण के लिए 40 लाख रुपये।
- आशियाना कालोनी के सामने ओडियन नाले की दीवार का निर्माण के लिए 32 लाख रुपये।
पेयजल योजना और उस पर खर्च
- सूरजकुंड गांधी पार्क में नलकूप के विकास कार्य 9.10 लाख रुपये से।
- 180 फीट गहरे 50 हैंडपंप के रिबोर के लिए 17.57 लाख रुपये।
नगरीय ठोस अपशिष्ट प्रबंधन
- तीन छोटी पोर्कलेन मशीन के खरीदने के लिए 72 लाख रुपये।
- नाला सफाई के लिए फासी मशीन की खरीद के लिए 35 लाख रुपये।
- ट्रैक्टर हाईड्रोलिक सिस्टम (10) की खरीद के लिए 35 लाख।
ई-गवर्नेंस मद
- 10 कंप्यूटर खरीद के लिए 6.50 लाख रुपये।
- पांच प्रिंटर मशीन खरीदने के लिए एक लाख रुपये।
- पांच केवी के यूपीएस की खरीद के लिए 2.50 लाख रुपये।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed