{"_id":"52-72968","slug":"Meerut-72968-52","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी के घर गोली बरसाने वाला गिरफ्तार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारी के घर गोली बरसाने वाला गिरफ्तार
Meerut
Updated Fri, 06 Jun 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
मेरठ। पुलिस ने टीपीनगर थानाक्षेत्र अंतर्गत मुल्तान नगर व्यापार संघ अध्यक्षके घर पर गोलियां बरसाने के मामले में बृहस्पतिवार को एक आरोपी गिरफ्तार कर लिया। वहीं, शूटर की तलाश में कई जगह दबिश दी।
सर्राफ अनिल शर्मा के बच्चों की पड़ोसी दुर्वेश शर्मा से स्कूटी खड़ी करने को लेकर बुधवार को कहासुनी हो गई। आरोप है कि दुर्वेश ने शार्प शूटर प्रवीण शर्मा को बुलाकर अनिल के मकान पर ताबड़तोड़ गोलियां चलवा दी थीं। इस पर व्यापारी नेताओं ने मौके पर पहुंचकर हंगामा किया और आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की। पुलिस ने सुधांशु निवासी मुल्तान नगर को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, शूटर प्रवीण शर्मा और उसके साथियों की तलाश में कई जगह दबिश दी।
फुटेज में तीन आरोपी पहचाने
पड़ोसी के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में तीन आरोपी पहचान गए हैं। पुलिस ने बताया कि अनिल के घर के बाहर लगे कैमरे की फुटेज में कुछ स्पष्ट नहीं हुआ। एसओ टीपीनगर रणवीर यादव ने बताया कि जल्द सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।