फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   फैक्ट्री सुपरवाइजर के अपहरण की कोशिश

फैक्ट्री सुपरवाइजर के अपहरण की कोशिश

Fri, 06 Jun 2014 05:32 AM IST
Meerut
Meerut Updated Fri, 06 Jun 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
परतापुर। दिल्ली रोड भूड़बराल स्थित धागा फैक्ट्री के बाहर खडे़ सुपरवाइजर को कार सवार बदमाशों ने अगवा करने का प्रयास किया। बदमाशों ने विरोध करने पर उसकी लोहे की रॉड से पिटाई कर दी तथा भाग निकले। पीड़ित ने परतापुर थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

दिलशाद गार्डन दिल्ली निवासी अभिषेक सिंह पुत्र ब्रजबिहारी सिंह परतापुर क्षेत्र में दिल्ली रोड भूड़बराल स्थित एल्पस धागा फैक्ट्री में सुपरवाइजर है। उसने बताया कि वह बुधवार शाम करीब साढे़ सात बजे फैक्ट्री के बाहर खड़ा वाहन का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान सिल्वर रंग दिल्ली के नंबर की वैगनार उसके पास आकर रुकी। कार से उतरे चार बदमाशों ने उसे कार में डालकर अगवा करने की कोशिश की। शोर मचाने पर आए लोगों को देख बदमाश लोहे की रॉड से उसकी पिटाई कर दिल्ली की तरफ भाग निकले। एसओ सुरेन्द्रनाथ का कहना है कि पीड़ित द्वारा बताए कार के नंबर के आधार पर बदमाशों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed