फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   होलिका दहन में हुड़दंग मचा

होलिका दहन में हुड़दंग मचा

Wed, 27 Mar 2013 05:31 AM IST
Meerut
Meerut Updated Wed, 27 Mar 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
मेरठ। होलिका दहन के हुड़दंग में मंगलवार रात शहर की फिजा खराब होते-होते बची। बागपत गेट पर शराब के नशे में धुत्त डीजे पर डांस कर रहे युवकों ने दूसरे संप्रदाय के फल विक्रेता की पिटाई कर दी। जिससे दोनों संप्रदाय के लोग आमने सामने आए और मारपीट के बाद पथराव हुआ। बाद में दोनो पक्षों के बीच समझौता हो गया, लेकिन तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। पीएसी सहित भारी पुलिस फोर्स तैनात किया गया है।
विज्ञापन

मंगलवार रात करीब आठ बजे थाना देहलीगेट क्षेत्र के बागपत गेट निवासी शरीफ अपना फलों का ठेला लेकर घर जा रहा था। जाटव गेट के पास होलिका दहन स्थल के पास डीजे लगा था। जिस पर दर्जनों युवक शराब के नशे में धुत्त डांस कर रहे थे। इन हुड़दंगी युवकों ने शरीफ का फलाें से लदा ठेला पलट दिया। जब शरीफ ने इसका विरोध किया तो उसके साथ मारपीट कर दी। जब इसकी सूचना दूसरे पक्ष को लगी तो वहां से सैंकड़ों की संख्या में भीड़ इकट्ठा होकर मौके पर आ गई।
विज्ञापन

दोनों तरफ से भारी संख्या में भीड़ इकट्ठा होकर आमने सामने आ गई और मारपीट के बीच पथराव हो गया। सूचना पाकर एसपी सिटी ओमप्रकाश सिंह, देहली गेट, ब्रह्मपुरी, रेलवे रोड थानों की पुलिस और पीएसी के साथ मौके पर पहुंचे। लेकिन मौके पर जमा भीड़ और उनके तेवर को देख एक बार तो एसपी सिटी के हाथ पांव फूल गए। एसपी सिटी किसी तरह भीड़ को समझाकर शांत कर ही रहे थे कि भाजपा महानगर अध्यक्ष सुरेश जैन रितुराज सहित कई भाजपा नेता भी मौके पर पहुंच गए। भाजपा नेताओं ने पहले तो दूसरे पक्ष की गलती बताते हुए जमकर हंगामा किया, लेकिन जब पूरी घटना का पता चला तो उन्होंने भीड़ को समझाते हुए शांत किया। दोनों पक्षों से जिम्मेदार लोग सामने आये और समझौता करा दिया। लेकिन समझौते के बाद भी दोनों तरफ तनाव बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तनाव को देखते हुए एसपी सिटी जहां खुद देर रात तक मौके पर कैंप किये रहे। वहीं पीएसी के साथ पुलिस फोर्स भी तैनात कर दी गई है। वहीं एसएसपी दीपक कुमार ने एसपी सिटी को माहौल खराब करने के लिए जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध सख्ती करने के निर्देश दिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed