{"_id":"52-53462","slug":"Meerut-53462-52","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेशी युवती से छेड़छाड़ की सूचना पर हड़कंप ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विदेशी युवती से छेड़छाड़ की सूचना पर हड़कंप
Meerut
Updated Tue, 26 Mar 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
मेरठ। सोमवार को सिटी स्टेशन पर अहमदाबाद मेल में विदेशी युवती के साथ छेड़छाड़ की सूचना पर हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही जीआरपी और आरपीएफ मौके पर पहुंची। मामला विदेश का नहीं महाराष्ट्रियन परिवार का निकला, जो हरिद्वार से अपने घर जा रहा था। अहमदाबाद मेल सोमवार रात आठ बजे जैसे ही प्लेटफार्म नंबर दो पर पहुंची तो ट्रेन में विदेशी युवती के साथ छेड़छाड़ की सूचना फैल गई। आरपीएफ इंस्पेक्टर दीपचंद कश्यप ने बताया कि युवती विदेशी नहीं थी, बल्कि महाराष्ट्र का परिवार हरिद्वार से घर जा रहा था। पूछताछ में युवती ने परिवार संग महाराष्ट्र जाने की बात कहते हुए किसी भी तरह की छेड़छाड़ से मना कर दिया।
विज्ञापन