{"_id":"52-53458","slug":"Meerut-53458-52","type":"story","status":"publish","title_hn":"फौजी का शव बैरक में पड़ा मिला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फौजी का शव बैरक में पड़ा मिला
Meerut
Updated Tue, 26 Mar 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। कैंट इलाके की साठा बटालियन में तैनात एक फौजी की सोमवार को संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। उसका शव सुबह में बैरक में पड़ा मिला। उसकी मृत्यु का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।
उड़ीसा के जिला पुरी के थाना ब्रह्मगिरि क्षेत्र के गांव बीरा छिपाइनरी निवासी प्रशांत कुमार पिल्लई पुत्र नीलमणि पिल्लई यहां कैंट इलाके में साठा बटालियन की बैटरी यूनिट 56 एपीओ में तैनात था। वह सोमवार सुबह बैरक में मृत मिला। उसके सहयोगी सैनिकों ने उच्चाधिकारियों को अवगत कराया। इसके बाद सदर पुलिस को जानकारी दी गई। पुलिस ने शव कब्जे में लिया। पुलिस का कहना है कि मृतक प्रशांत के शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं है। उसकी मौत कैसे हुई, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। फिलहाल सदर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। उधर, मृतक के परिजनों को सेना की तरफ से सूचना भेज दी गई है।
तीन माह में तीन मौत
कैंट इलाके में तीन माह में सेना के तीन जवानों की मौत हो चुकी है। पूर्व में एक सैनिक का शव भी बैरक में पड़ा मिला था। उसकी मृत्यु का कारण भी स्पष्ट नहीं हो सका। इसके अलावा एक फौजी का शव भैसाली रोडवेज अड्डे पर मिला था। उसकी मौत की वजह हार्टअटैक से हुई है।