{"_id":"52-50660","slug":"Meerut-50660-52","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोर का शिकार पंख नोच डाले ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोर का शिकार पंख नोच डाले
Meerut
Updated Thu, 07 Feb 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंकरखेड़ा। जंगेठी गांव के जंगल में शिकारियों ने राष्ट्रीय पक्षी मोर को मार डाला। ग्रामीणों को आता देख शिकारी मोर के पंख नोचकर भाग निकले। गांव वालों का कहना है कि शिकारी बाहरी थे, और वे कई मोरों को पकड़ कर ले गए हैं।
ग्रामीणों के मुताबिक बुधवार सुबह कुछ लोग शौच के लिए जंगल की ओर गए थे। इसी दौरान उन्होंने तीन-चार युवकों को मोर का शिकार करते देखा। लोगों को देख शिकारियों ने बेरहमी से मोर के पंख नोच लिए और घायल मोर को गांव के ही अरुण कुमार के खेत में छोड़कर भाग गए। जब तक गांव के लोग वहां पहुंचे, मोर मर चुका था। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग के अफसरों और पुलिस को दी, पर किसी ने इस पर ध्यान नहीं दिया। आखिर में गड्ढा खोद कर मृत मोर को दफना दिया गया।