{"_id":"52-48726","slug":"Meerut-48726-52","type":"story","status":"publish","title_hn":"फांसी पर लटक गया व्यापारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फांसी पर लटक गया व्यापारी
Meerut
Updated Mon, 07 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
मेरठ (ब्यूरो)। पारिवारिक कलह के चलते हाशिमपुरा में एक व्यापारी ने फांसी लगाकर जान दे दी। बताया जा रहा कि व्यापारी इससे पहले भी दो बार जान देने का प्रयास कर चुका है।
सलीम अहमद (47) पुत्र जमील अहमद अपनी पत्नी, पांच बेटी और दो बेटों के साथ गुलमर्ग सिनेमा के पास हाशिमपुरा मोहल्ला मे रहता था। सलीम की हार्डवेयर की दुकान है। उसके दो छोटे बच्चे विछिप्त हैं। इसको लेकर करीब पांच साल से परिवार में आपसी कलह चल रही थी। शनिवार रात दो बजे सलीम ने पंखे पर फंदा लगाकर फांसी लगा ली। मौके पर पहुंची सिविल लाइन थाने की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। इंस्पेक्टर ओपी त्रिपाठी ने बताया कि सलीम काफी दिनों से तनाव में था। कुछ माह पहले एक रिश्तेदार की लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर आत्महत्या की कोशिश की थी। एक माह पहले भी ट्रक के आगे कूदकर अपनी जान देने की कोशिश की थी।