फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   अनियंत्रित फॉरच्युनर ने शोभायात्रा देख रहे दो युवकों को रौंदा, एक की मौत

अनियंत्रित फॉरच्युनर ने शोभायात्रा देख रहे दो युवकों को रौंदा, एक की मौत

Sat, 27 Oct 2012 12:00 PM IST
Meerut
Meerut Updated Sat, 27 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
मेरठ। इंदिरा चौक पर शुक्रवार तड़के अनियंत्रित फॉरच्युनर ने मां दुर्गा की शोभायात्रा देख रहे दो युवकों को रौंद दिया। इनमें से एक की मौके पर ही मौत हो गई। गाड़ी को रोकने के प्रयास में कोतवाली प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मी भी घायल हो गए। आंधी की रफ्तार से निकली गाड़ी की लोकेशन किठौर क्षेत्र तक मिली, लेकिन इसके बाद कुछ पता नहीं चल पाया।
विज्ञापन

शुक्रवार तड़के लगभग चार बजे इंदिरा चौक (हापुड़ रोड) पर मां दुर्गा की शोभायात्रा निकल रही थी। सड़क पर जगह - जगह माता के दरबार सजे थे। शोभायात्रा देखने के लिए भीड़ जमा थी। पुलिस ने ईव्ज चौराहा से इंदिरा चौक की तरफ ट्रैफिक वन वे कर दिया था, तभी इंदिरा चौक के पास से ही अचानक काले रंग की फॉरच्युनर निकलने लगी। पुलिसकर्मियों ने चालक को शोभायात्रा निकलने तक गाड़ी साइड में खड़ी करने को कहा, लेकिन चालक ने इसे अनसुना करते हुए अचानक गाड़ी बैक की और तेजी से दूसरी तरफ दौड़ा दी। रफ्तार इतनी तेज थी कि किसी को संभलने तक का मौका नहीं मिला।
विज्ञापन

फॉरच्युनर ने शोभायात्रा देखने के लिए खड़े गौरव पुत्र हरिकिशन निवासी देवीनगर सूरजकुंड रोड और शेखर को कुचल दिया। गौरव की मौके पर ही मौत हो गई। चंद कदम दूर खड़े कोतवाली प्रभारी और तीन सिपाहियों ने गाड़ी को रोकने का प्रयास किया। मगर उन्हें टक्कर मारते हुए गाड़ी हापुड़ अड्डा की तरफ होते हुए फरार हो गई। पुलिस ने गढ़ रोड पर हसनपुर बैरियर के पास गाड़ी रोकने के लिए बैरियर लगा दिया। मगर बैरियर से पहले ही फॉरच्युनर सवार किसी संपर्क मार्ग के जरिए फरार हो गए। इसके बाद फॉरच्युनर की कहीं लोकेशन नहीं मिल पाई। पुलिस ने घायल शेखर को अस्पताल में भर्ती कराया। गौरव के पिता हरिकिशन ने थाना कोतवाली पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed