फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   9.86 crore rupees will be spent on four roads

Meerut News: चार सड़कों के लिए 9.86 करोड़ रुपये होंगे खर्च

Mon, 28 Oct 2024 02:43 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Mon, 28 Oct 2024 02:43 AM IST
विज्ञापन
9.86 crore rupees will be spent on four roads
बागपत। बड़ौत व छपरौली क्षेत्र की कई साल से टूटी पड़ी चार सड़कों के लिए नौ करोड़ 86 लाख रुपये का बजट मंजूर हुआ है। जल्द ही इन सड़काें का निर्माण शुरू किया जाएगा और इससे दस से अधिक गांवों के ग्रामीणों की समस्या दूर होगी। बड़ौत व छपरौली क्षेत्र में ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की कई टूटी पड़ी थी और इनका निर्माण नहीं किया जा रहा था। सड़कों के टूटे होने के कारण 10 से अधिक गांवों के ग्रामीणों को काफी परेशानी हो रही थी। ग्रामीण भी कई बार सड़कों का निर्माण करने की मांग कर चुके थे। अब शासन से चार सड़कों के लिए नौ करोड़ 86 लाख रुपये मंजूर हो गए हैं।
विज्ञापन

इनमें बिजवाड़ा से बड़ावद 10.300 किमी मार्ग पर 475.9 लाख, छपरौली से मलकपुर 5.150 मार्ग पर 121.20 लाख, कोताना से शबगा तक 9.100 किमी मार्ग में 199.82 लाख व दिल्ली-सहारनपुर हाईवे से सिलाना गांव तक 8.280 किमी मार्ग पर 190 लाख रुपये का बजट पास हो गया है।
विज्ञापन

ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने अधिशासी अभियंता को पत्र लिखकर जल्द ही निर्माण कराने के लिए निविदा जारी करने के आदेश दिए हैं।ा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed