फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   शहरवासियों ने जलाया एक दीपक शहीदों के नाम

शहरवासियों ने जलाया एक दीपक शहीदों के नाम

Sun, 17 Feb 2019 01:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Feb 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
शहरवासियों ने जलाया एक दीपक शहीदों के नाम
- अमर उजाला के आह्वान पर व्यापारियों और जनता ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि
विज्ञापन

- बाजारों के साथ ही कॉलोनियाें में एकत्र होकर जलाई मोमबत्तियां
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। ‘एक दीपक शहीदों के नाम’ अमर उजाला के आह्वान पर शहर के लोगों ने शाम सात बजे अपने प्रतिष्ठानों और घरों पर एक-एक मोमबत्ती और दीपक जलाकर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। व्यापारियों ने बाजारों और जनता ने कॉलोनियों में एक साथ मोमबत्ती जलाकर घरों के बाहर रखी।
व्यापारियों ने दी श्रद्धांजलि
आबूलेन बाजार में व्यापारी नरेंद्र सिंह, आकाश खन्ना, चरणजीत सिंह, मुन्ना माहेश्वरी, मनीष, चेतन नागपाल, अखिल खन्ना, मंजीत सिंह, चनप्रीत सिंह, तेजबीर सिह, मोहित ढींगरा, भूपिंदर सिंह, राजीव दुआ और शेर सिंह आदि के नेतृत्व में श्रद्धांजली दी। बेगमपुल व्यापार संघ के राजेश सिंघल, पुनीत शर्मा, मुकुल सिंघल, अनिल मित्तल के नेतृत्व में मोमबत्तियां जलाई गई। बागपत रोड व्यापार संघ द्वारा अजय मित्तल, संजय गुप्ता, रजनीश गुप्ता, अभिनव मित्तल, विनोद कुमार और गौरव आदि ने श्रद्धांजलि दी। गढ़ रोड स्थित चंद्रशेखर आजाद मार्केट के विकास गिरधर, पार्षद अंशुल गुप्ता के नेतृत्व में व्यापारियों ने श्रद्धांजलि दी। सेंट्रल मार्केट में व्यापारी नेता विपुल सिंघल के नेतृत्व में व्यापारियों ने श्रद्धांजलि दी। जैन नगर में व्यापारियों ने पूर्व पार्षद अजय गुप्ता के नेतृत्व में मोमबत्तियां जलाकर श्रद्धांजलि दी गई। कंकरखेड़ा में व्यापारी अमित गर्ग के नेतृत्व, रजबन स्थित चाट बाजार में भी व्यापारियों ने मोमबत्तियां जलाकर श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

कॉलोनियों में भी जलाया दीपक
बागपत रोड स्थित गुप्ता कॉलोनी में संगीता मित्तल, अंजू अरोरा, मीनाक्षी गुप्ता, अंशिका मित्तल, सविता अरोड़ा, वर्षा मित्तल, अन्नू त्यागी, गीता मित्तल और रीता गुप्ता आदि ने श्रद्धांजलि दी। शास्त्रीनगर स्थित चाणक्यपुरी में निधि रस्तोगी के नेतृत्व में महिलाओं ने मोमबत्तियां जलाकर श्रद्धांजलि दी। शास्त्रीनगर के सी ब्लाक में पंकुल कपूर, राशि चावला, श्वेता शारदा, संजना, पूजा नय्यर, हेमा धामा, कीर्ति बाटला, बबीता अधाना, आंचल अग्रवाल, सविता सिंघल, मंजू, शालिनी, मुंद्रेश, प्रेमल रस्तोगी, राजेश चावला, विकास बाटला, सत्यप्रकाश अग्रवाल, वीरेंद्र, जेसी शारदा, विशाल कपूर, एकाग्र, दक्ष, कनक और पर्व आदि ने श्रद्धांजलि दी। सुपरटेक पामग्रीन में भी कालोनी के लोगों ने मोमबत्तियां जलाकर श्रद्धांजलि दी। गंगानगर स्थित ग्लोबल सिटी कॉलोनी में भोलानाथ पाराशर, रणपाल सिंह, विनीत मित्तल, आके गुप्ता, आशीष गौतम, जेके गर्ग, महेंद्र शर्मा, नरेंद्र कक्कड़, सोनू शेखर, अंजू सिन्हा, मोनिका, रीना चौधरी, तरुणा, भारती, मुस्कान, श्रद्धा, मोना, शुभि घरों के बाहर मोमबत्तियां जलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्रह्मपुरी में भाजपा नेत्री ममता मित्तल के नेतृत्व में ज्योति कपूर, नीतू वर्मा, शशिबाला, कुसुम, भारती, मोनिका जैन, किरन आदि ने श्रद्धांजलि दी। दिल्ली रोड स्थित श्रीराम पैलेस कालोनी में संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष नवीन गुप्ता, एसएन बंसल, विश्वबंधु गुप्ता, विनोद शर्मा, राकेश गुप्ता, सोनू दत्त शर्मा, महेश मित्तल, प्रदीप जैन, वीरेंद्र मिगनानी, सुरेश मास्टर, केके जैन, राजकुमार, प्रमोद, पूनम, मिथलेश गुप्ता, पारूल गुप्ता और सविता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed