फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ड्रोन से परखी सुरक्षा, कल से हवाई निगरानी

ड्रोन से परखी सुरक्षा, कल से हवाई निगरानी

Mon, 06 Aug 2018 02:32 AM IST
Updated Mon, 06 Aug 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
ड्रोन से परखी सुरक्षा, कल से हवाई निगरानी
मेरठ/कंकरखेड़ा। श्रावण मास की कांवड़ यात्रा के मद्देनजर रविवार को डीएम अनिल ढींगरा और एसएसपी राजेश कुमार पांडेय ने ड्रोन कैमरे से सुरक्षा व्यवस्था परखी। अफसरों ने शहर के अलावा एनएच-58 और कांवड़ पटरी मार्ग पर भी जायजा लिया।
विज्ञापन

एसएसपी राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि कांवड़ यात्रा में सुरक्षा व्यवस्था के लिए शासन से हेलीकॉप्टर मिल चुका है। कांवड़ यात्रा की निगरानी के लिए तीन दिन के लिए हेलीकाप्टर मिला है। सात अगस्त से नौ अगस्त तक एनएच-58 और कांवड़ पटरी मार्ग पर मेरठ और आसपास के जिलों में पुलिस-प्रशासन के उच्चाधिकारियों द्वारा हवाई निगरानी की जाएगी।
विज्ञापन

वहीं, डीएम व एसएसपी के अलावा अन्य अफसर कांवड़ यात्रा मार्ग की सुरक्षा का जायजा लेने हाईवे पर पहुंचे। इस दौरान अवैध कटों को बंद कराया गया। एसएसपी ने पुलिसकर्मियों को हिदायत दी कि कांवड़ियों की सुरक्षा से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। हाईवे के अलावा कंकरखेड़ा, सरधना गंगनहर पर भी ड्रोन कैमरे से व्यवस्था देखी गई। कांवड़ पटरी मार्ग पर एसएसपी और एसपी देहात ने सुरक्षा व्यवस्था देखी। कंकरखेड़ा में गणेश अग्रवाल, पार्षद राजेश खन्ना, अंकुर गुप्ता, इंस्पेक्टर दीपक शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी ने की शिवभक्तों की सेवा
गंगनहर पटरी मार्ग पर रविवार को एसएसपी राजेश कुमार पांडेय और एसपी देहात राजेश कुमार ने कांवड़ शिविर में शिवभक्तों की सेवा की। वहीं, शहर में एसपी सिटी रणविजय सिंह, सीओ दिनेश शुक्ला ने कांवड़ियों की सेवा की।

बाइक फिसलने से कांवड़ियां घायल
रविवार शाम खिर्वा चौराहे पर गीता कॉलोनी दिल्ली निवासी कांवड़ियां विजय कुमार बाइक फिसलने से घायल हो गया। भाजपा नेता नीरज मित्तल के कांवड़ शिविर में घायल का उपचार कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed