फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   गोविंदपुरी से सरकारी हैंड पंप लापता

गोविंदपुरी से सरकारी हैंड पंप लापता

Thu, 26 Apr 2018 02:48 AM IST
Updated Thu, 26 Apr 2018 02:48 AM IST
विज्ञापन
गोविंदपुरी से सरकारी हैंड पंप लापता
कंकरखेड़ा। गोविंदपुरी में भाजपा की पूर्व पार्षद के आवास के बाहर से सरकारी हैंडपंप गायब करने का मामला तूल पकड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने पूर्व पार्षद पर ही हैंडपंप गायब कराने का आरोप लगाकर पुलिस से शिकायत की है। उधर पूर्व पार्षद के पति ने आरोपों को खारिज किया है।
विज्ञापन

गोविंदपुरी में भाजपा की पूर्व पार्षद ज्योति वाल्मीकि के घर के सामने रास्ते पर सरकारी हैंडपंप लगा था। स्थानीय निवासी पूजा का आरोप है कि सुविधा के लिए यह हैंडपंप लगवाया था। लेकिन पूर्व पार्षद ने मकान के सामने से पैड़ी बनवाने के लिए हैंडपंप उखड़वा दिया। हैंडपंप न होने से लोगों को पानी की समस्या हो रही है। पूजा का कहना है कि इसकी शिकायत पुलिस से की गयी। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

इस संबंध में पूर्व पार्षद पति अमित वाल्मीकि का कहना है कि करीब डेढ़ साल पहले हैंडपंप खराब हो गया था। उसमें गंदा पानी आता था। शिकायत पर निगम कर्मचारी हैंडपंप को उखाड़कर ले गए थे। पुलिस भी इसकी जांच कर चुकी है। शिकायत करने वाले विरोधी हैं। इसलिए झूठे आरोप लगाकर बदनाम कर रहे हैं। उधर नगर निगम के महाप्रबंधक जल एसके सिन्हा का कहना है कि हमारे पास ऐसी कोई शिकायत नहीं पहुंची है। वैसे भी हमसे पहले का मामला है। फिर हम इस प्रकरण की जांच कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

खास बातें:
पूर्व पार्षद के आवास के बाहर लगा था हैंडपंप
मोहल्ले वालों ने पूर्व पार्षद भी लगा दिया आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed